Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार PM आवास बना सहारा: कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुं…
अशक्का यालम को मिला अपना पक्का घर
अशक्का यालम को मिला अपना पक्का घर
राज्य सरकार

PM आवास बना सहारा: कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंची अशक्का यालम की जिंदगी

बीजापुर के भोपालपटनम की अशक्का यालम का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा हुआ। कच्चे मकान की परेशानियों से राहत मिलने के बाद अब वह सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
20 Aug 2026, 12:03 PM
रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-03 निवासी अशक्का यालम पति यालम चन्द्रैया के जीवन में भी नई खुशियां लाई हैं। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने के बाद अब उनका पक्के मकान का सपना साकार हो गया है।
अशक्का यालम की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। कच्चे मकान में रहने के कारण उन्हें बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं पक्का मकान बना सकें। ऐसे में पक्का घर उनके लिए एक अधूरा सपना था।

‘मोर जमीन मोर मकान’ से मिली आवास की स्वीकृति

वर्ष 2017 में नगर पंचायत भोपालपटनम के अधिकारियों और प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बी.एल.सी. घटक अंतर्गत ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना की जानकारी दी। इसके बाद उनका आवेदन तैयार कर शासन को भेजा गया और आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। आर्थिक कठिनाइयों के कारण अशक्का यालम कुछ समय तक आवास निर्माण शुरू नहीं कर सकीं। इसके बाद नगर पंचायत भोपालपटनम के अधिकारियों ने उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्थानीय राजमिस्त्री और श्रमिकों से संपर्क कराने में सहयोग किया गया। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा किया।

पक्का घर मिला तो बढ़ा आत्मविश्वास

आज अशक्का यालम अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका अपना पक्का घर होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके इस सपने को हकीकत में बदल दिया।

शासन के प्रति व्यक्त किया आभार

अपने पक्के आवास के लिए अशक्का यालम ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप तथा स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके लिए यह पक्का मकान केवल एक घर नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें