Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM JANMAN Scheme: नकना-पहाड़पारा सड़क बनी विकास क…
Villagers get a new facility.(Image Source: CGDPR)
Villagers get a new facility.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM JANMAN Scheme: नकना-पहाड़पारा सड़क बनी विकास की कड़ी, ग्रामीणों को मिली नई सुविधा

PM JANMAN Scheme: प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN) के तहत नकना से पहाड़पारा तक 6.30 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। 482.57 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क से करीब 130 आबादी वाली दूरस्थ जनजातीय बसाहट को बेहतर संपर्क मिला है। अब ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच में आसानी हो रही है।

क
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 02:49 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM JANMAN Scheme: दूरस्थ जनजातीय बसाहट तक पहुंची एक सड़क वहां के लोगों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और जरूरी सेवाओं तक पहुंच की नई राह भी है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत नकना से पहाड़पारा तक 6.30 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से लगभग 130 की आबादी वाली दूरस्थ जनजातीय बसाहट को बेहतर सड़क संपर्क मिला है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इस सड़क के निर्माण के लिए 482.57 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से वित्तपोषित इस कार्य से दूरस्थ क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह की बसाहट तक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच मजबूत हुई है।

सड़क बनी शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच की कड़ी

दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क संपर्क का सीधा असर ग्रामीणों के रोजमर्रा के जीवन पर पड़ता है। नकना से पहाड़पारा तक सड़क बनने से ग्रामीणों को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, हाट-बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक आने-जाने में सुविधा मिल रही है। आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के साथ दैनिक जरूरतों के लिए आवागमन भी आसान हुआ है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को कृषि एवं वनोपज के परिवहन में भी सुविधा मिल रही है। इससे पहाड़पारा और आसपास के क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत हुआ है।

दूरस्थ जनजातीय बसाहट तक पहुंची सड़क, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ी पहुंच
पीएम-जनमन से बढ़ी सुविधाओं की पहुंच

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की बसाहटों तक सड़क सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाई जा रही है। नकना-पहाड़पारा सड़क इसी दिशा में महत्वपूर्ण अधोसंरचना के रूप में ग्रामीणों के जीवन को सुगम बना रही है।

सड़क ने खोली विकास और सुविधाओं तक पहुंच की राह

सेवा संकल्प अभियान के तहत नकना-पहाड़पारा सड़क की यह ‘सेवा की कहानी’ दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क से आ रहे बदलाव को सामने लाती है। 6.30 किलोमीटर की यह सड़क पहाड़पारा को मुख्य सड़क संपर्क से जोड़ने के साथ ग्रामीण परिवारों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच को अधिक सुगम बना रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें