Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार PM Janman Awas Yojana: बारिश में टपकती छत से राहत…
Phulesh family received a safe home.(Image Source: CGDPR)
Phulesh family received a safe home.(Image Source: CGDPR)
केंद्र सरकार

PM Janman Awas Yojana: बारिश में टपकती छत से राहत तक, फूलेश के परिवार को मिला सुरक्षित घर

PM Janman Awas Yojana: अम्बिकापुर की पहाड़ी कोरवा जनजाति की हितग्राही फूलेश को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर मिला है। कच्चे मकान की परेशानियों से जूझ रहे परिवार को अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का नया आधार मिला है।

प्रकाशित: 18 Sep 2026, 05:26 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Janman Awas Yojana: सेवा संकल्प और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के अभियान के तहत प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। ग्राम पंचायत आमादरहा, जनपद पंचायत अम्बिकापुर की पहाड़ी कोरवा जनजाति की हितग्राही फूलेश पति बाबूलाल के जीवन में भी इस योजना ने खुशियों की नई शुरुआत की है।
फूलेश का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। मिट्टी की दीवारों और कमजोर छत वाले घर में बारिश के दिनों में पानी टपकने से परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए सुरक्षित और पक्का घर एक सपना था।

दो लाख रुपए की स्वीकृति से पूरा हुआ पक्का घर

वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत फूलेश के आवास को 2.00 लाख रुपए की लागत से स्वीकृति मिली। समय पर प्राप्त किस्तों और जनपद पंचायत की ओर से मिले तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने अपने पक्के आवास का निर्माण पूरा किया। आज फूलेश अपने पति के साथ अपने नए पक्के घर के सामने गर्व से खड़ी हैं। घर की दीवार पर प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का लोगो भी अंकित है, जो उनके जीवन में आए इस बदलाव की कहानी बयां करता है।

घर मिलने और सुरक्षित महसूस करने से चेहरे पर आई खुशी-

फूलेश कहती हैं, “पहले हम कच्चे घर में बहुत तकलीफ में रहते थे। बारिश के दिनों में घर में पानी टपकता था। सरकार ने हमें पक्का मकान दिया है। अब हमारे बच्चे भी  घर में सुरक्षित रहते हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।” प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने फूलेश के परिवार को सिर्फ एक पक्का मकान ही नहीं दिया, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी दी है। विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा जैसी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के परिवारों के लिए यह योजना उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें