Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण : स्काईरूट ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला प्राइवेट रॉकेट हाथियों का आतंक : जंगल से गांव पहुंचे हाथी ने किसान को बनाया शिकार, मौके पर ही तोड़ा दम मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण : स्काईरूट ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला प्राइवेट रॉकेट हाथियों का आतंक : जंगल से गांव पहुंचे हाथी ने किसान को बनाया शिकार, मौके पर ही तोड़ा दम मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग बड़ी कार्रवाई : मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फ…
खुर्सीपार पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खुर्सीपार पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दुर्ग संभाग

बड़ी कार्रवाई : मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार

खुर्शीपार इलाके में पुलिस और ACCU टीम ने मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में करीब 16.70 लाख रुपए की नगदी, कार, बाइक, मोबाइल और जुआ खेलने का सामान जब्त किया गया। वहीं छावनी थाना क्षेत्र में भी 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 04:15 PM
भिलाई

भिलाई के खुर्शीपार इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान के अंदर संचालित जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। खुर्शीपार थाना पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 16 लाख 70 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नगदी, कार, बाइक, मोबाइल फोन और जुआ खेलने का सामान शामिल है।पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर-6 स्थित एक मकान में कुछ लोग बड़े पैमाने पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान अंदर पांच लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

नगदी समेत लाखों की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 92 हजार 615 रुपए नकद, 52 पत्ती के दो ताश के गड्डे, दो कार, दो बाइक और कई मोबाइल फोन जब्त किए। इसके अलावा प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और जुआ फड़ संचालित करने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए वाहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में जानकी रमैया (60), जितेंद्र सिंह (58), अशोक कुमार सोनी (45), मोहम्मद अनीस (51) और रवि कुमार (50) शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इधर भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। कसाई मोहल्ला नाला के पास खुले स्थान पर जुआ खेल रहे 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 52 पत्ती ताश और 1200 रुपए नकद बरामद किए हैं

7 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

छावनी पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में दानिश कुरैशी, विरेन्दर चौहान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जाफर, रितिक कोलते, रेहान हुसैन और शेख अफरोज शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।भिलाई पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें