Thursday, 25 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
प्रेम विवाह की कीमत जान देकर चुकाई : पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर की बेटी की हत्या, 8 दिन बाद खुला ब्लाइंड मर्डर का राज मातम :  ट्रक और कार के टकराने से 4 लोगों की मौत ,  2 लोगों की हालत गंभीर हादसा : अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत AC ब्लास्ट : दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर प्रेम विवाह की कीमत जान देकर चुकाई : पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर की बेटी की हत्या, 8 दिन बाद खुला ब्लाइंड मर्डर का राज मातम :  ट्रक और कार के टकराने से 4 लोगों की मौत ,  2 लोगों की हालत गंभीर हादसा : अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत AC ब्लास्ट : दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर
W 𝕏 f
होम गैजेट्स Pre Orders : 13 साल बाद लौटेगा GTA, 19 नवंबर को P…
GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए
GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए
गैजेट्स

Pre Orders : 13 साल बाद लौटेगा GTA, 19 नवंबर को PS5 और Xbox पर होगा लॉन्च

GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 13 साल बाद आने वाला यह गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर लॉन्च होगा। भारत में इसके स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 5,999 रुपये और अल्टीमेट एडिशन की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jun 2026, 06:07 PM
गैजेट डेस्क

वीडियो गेमिंग की दुनिया में लंबे समय से जिस घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार पूरी हो गई है। Rockstar Games ने Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। गेम को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि सीरीज का पिछला मुख्य संस्करण GTA 5 वर्ष 2013 में लॉन्च हुआ था। GTA 6 का पहला ट्रेलर दिसंबर 2023 में सामने आया था। इसके बाद से गेम की रिलीज, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर लगातार चर्चाएं चलती रहीं। अब प्री-ऑर्डर खुलने के साथ ही गेमर्स का इंतजार एक अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, GTA 6 19 नवंबर 2026 से PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर उपलब्ध होगा। फिलहाल पीसी वर्जन को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत में GTA 6 की कीमत

भारत में GTA 6 के अलग-अलग एडिशन की कीमतें भी सामने आ गई हैं। स्टैंडर्ड एडिशन के लिए खिलाड़ियों को 5,999 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि अल्टीमेट एडिशन की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। अमेरिका में इसका स्टैंडर्ड एडिशन 79.99 डॉलर, यानी करीब 7,542 रुपये में उपलब्ध बताया जा रहा है। वहीं अल्टीमेट एडिशन की कीमत 99.99 डॉलर, लगभग 9,428 रुपये है। ऐसे में भारतीय गेमर्स के लिए इसकी कीमत कई अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है।

13 साल बाद नई कहानी का इंतजार

GTA 5 ने गेमिंग इंडस्ट्री में लोकप्रियता के कई रिकॉर्ड बनाए थे। इसके बाद GTA 6 को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। नई लोकेशन, बेहतर ग्राफिक्स, बड़े मैप और नई कहानी को लेकर गेमर्स लगातार उत्सुक हैं। प्री-ऑर्डर शुरू होने के बाद अब खिलाड़ियों की नजर 19 नवंबर पर टिकी है, जब GTA 6 आधिकारिक तौर पर कंसोल गेमर्स के लिए लॉन्च होगा।

GTA 6 में क्या होगा खास ?

GTA 6 में खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा वास्तविक और बड़े गेमिंग अनुभव का दावा किया जा रहा है। इसमें तेज रफ्तार एक्शन, ड्राइविंग, मिशन और कहानी को नए स्तर पर पेश किया जाएगा। गेम की दुनिया पहले के मुकाबले अधिक जीवंत नजर आएगी, जहां शहर, सड़कें, वाहन और आसपास का माहौल काफी वास्तविक महसूस होगा।

पहली बार महिला मुख्य किरदार
इस बार गेम की सबसे बड़ी खासियत लुसिया का किरदार है। GTA सीरीज के मुख्य संस्करणों में पहली बार किसी महिला को प्रमुख भूमिका में दिखाया गया है। खिलाड़ी लुसिया और उसके साथी के साथ कहानी में आगे बढ़ेंगे, मिशन पूरे करेंगे और वाइस सिटी की दुनिया को एक्सप्लोर कर सकेंगे।

वाइस सिटी की हुयी वापसी
GTA 6 की कहानी काल्पनिक शहर वाइस सिटी में आधारित है, जो अमेरिका के मियामी से प्रेरित माना जाता है। ट्रेलर में समुद्र तट, ऊंची इमारतें, व्यस्त सड़कें, नाइटलाइफ और आधुनिक शहर की झलक दिखाई गई है। बेहतर ग्राफिक्स और डिटेलिंग के कारण कारों से लेकर शहर के छोटे-छोटे दृश्य तक अधिक वास्तविक नजर आने की उम्मीद है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें