Procession : ईद मिलाद-उन-नबी की शोभायात्रा का भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया भव्य स्वागत
Procession: महासमुंद में ईद मिलाद-उन-नबी की शोभायात्रा का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने स्वागत किया। इस आयोजन के माध्यम से शहर में प्रेम, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।
Procession: जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महासमुंद शहर द्वारा ओव्हर ब्रिज चौक में आत्मीयता एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मिलाद-उन-नबी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ओवरब्रिज चौक पर किया गया अभिनंदन
ओव्हर ब्रिज चौक पर स्वागत के दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देखने को मिला। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया इसअवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
नेताओं ने दिया प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश
प्रेम और मानवता का दिया संदेश
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। महासमुंद की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा हमेशा से आपसी सद्भाव और एकता की रही है। सभी समाजों के पर्व एवं त्योहार मिल-जुलकर मनाने से सामाजिक एकता और मजबूत होती है। उन्होंने मुस्लिम समाज के सभी लोगों को ईद मिलाद-उन-नबी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहर में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।
ये पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शिका, शहर महामंत्री अग्रज शर्मा, पार्षदगण पियुस साहू एवं माखन पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष युनुश राजवानी, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, समसु खान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्साह से निकली शोभायात्रा, स्वागत ने बढ़ाया भाईचारा
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा किए गए स्वागत से r समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने की इस पहल की सराहना की।