Thursday, 02 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय पुणे हत्याकांड : मौत से एक महीने पहले का आखिरी वी…
पुणे हत्याकांड: मौत से एक महीने पहले का आखिरी वीडियो आया सामने
पुणे हत्याकांड: मौत से एक महीने पहले का आखिरी वीडियो आया सामने
राष्ट्रीय

पुणे हत्याकांड : मौत से एक महीने पहले का आखिरी वीडियो आया सामने, होने वाले ससुर के साथ डांस कर रहा था केतन

पुणे के चर्चित Ketan Agrawal Murder Case में जांच जारी है। इस बीच हत्या से करीब एक महीने पहले का केतन अग्रवाल का आखिरी Family Video सामने आया है। वीडियो में मंगेतर Siya Goyal और दोनों परिवार शादी की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। अब यही वीडियो Social Media पर वायरल है और मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विशेष संवाददाता
01 Jul 2026, 11:22 AM
पुणे
पुणे के लोहगढ़ में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस तेजी से जुटी हुई है। आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच केतन अग्रवाल का एक बेहद भावुक कर देने वाला आखिरी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो केतन की हत्या से ठीक एक महीने पहले का है, जिसमें दोनों परिवारों की खुशियां साफ देखी जा सकती हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशियां जल्द ही मातम में बदल जाएंगी।

बॉलीवुड गानों पर झूम रहा था पूरा परिवार

इस पारिवारिक कार्यक्रम में गाना गाने आई सिंगर रीतू शर्मा ने दो वीडियो इंटरनेट पर शेयर किए हैं। पहले वीडियो में केतन के पिता विशाल अग्रवाल और सिया के माता-पिता प्रवीण गोयल और पूजा गोयल अपने रिश्तेदारों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। इस दौरान केतन के पिता गायिका के साथ मिलकर मशहूर गाना यम्मा यम्मा गा रहे हैं। कुछ ही सेकंड बाद केतन अपने होने वाले ससुर प्रवीण के साथ फिल्म गदर के गाने मैं निकला गद्दी लेके पर खुशी से नाचता हुआ नजर आता है।

गायिका ने आरोपी मंगेतर के लिए मांगी कड़ी सजा

सिंगर रीतू शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सात मई को उन्होंने इस परिवार के कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों परिवार कितने खुश थे और केतन बेहद मासूम लड़का था। गायिका ने भावुक होते हुए लिखा कि किसी को नापसंद करने का मतलब यह नहीं होता कि आप उसकी जान ले लें। उन्होंने आरोपी मंगेतर पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि सिया ने अपने माता-पिता की बदनामी के डर से भागने के बजाय एक मासूम की जान ले ली, लेकिन केतन के माता-पिता के दर्द के बारे में नहीं सोचा।

लोहागढ़ किले की चट्टान से धक्का देकर की थी हत्या

यह पूरा मामला बेहद चौंकाने वाला है। केतन को उसकी मंगेतर सिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने अठारह जून को पुणे के लोहागढ़ किले की एक ऊंची चट्टान से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या की इस खौफनाक साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सिया और चेतन दोनों फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें