📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम रायपुर रायपुर में जाम से राहत की तैयारी :  4 फ्लाईओवर को…
रायपुर ⭐ Featured

रायपुर में जाम से राहत की तैयारी :  4 फ्लाईओवर को 360 करोड़ मंजूरी, 12 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 4 नए फ्लाईओवर और एक ग्रेड सेपरेटर को मंजूरी मिली है, जिन पर करीब 360 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन प्रोजेक्ट्स के बनने से शहर के जीई रोड, वीआईपी रोड, रिंग रोड-2 और अटल एक्सप्रेस-वे जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक सुगम होगा। करीब 12 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और रोजाना लाखों वाहनों का दबाव कम होगा।

जीई रोड, वीआईपी रोड समेत 4 स्थानों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर
जीई रोड, वीआईपी रोड समेत 4 स्थानों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर
कीर्तिमान ब्यूरो
05 Apr 2026, 10:54 AM
📍 रायपुर
 राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के चार प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने इन परियोजनाओं के लिए करीब 360 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इन फ्लाईओवर के बनने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और करीब 12 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
तेलीबांधा चौक पर बनेगा फ्लाईओवर
सबसे व्यस्त जीई रोड पर बनेगा लंबा फ्लाईओवर
शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली जीई रोड पर गुरु तेग बहादुर उद्यान से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक (तेलीबांधा) तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 172.86 करोड़ रुपए है। इस मार्ग पर रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है, ऐसे में फ्लाईओवर बनने से 4 से 5 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रिंग रोड-2 पर सोनडोंगरी चौक बनेगा जाम फ्री
रिंग रोड नंबर-2 पर सोनडोंगरी चौक में ओवरपास बनाया जाएगा। इसकी लागत 43.89 करोड़ रुपए तय की गई है। इस मार्ग से रोजाना 45 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद यहां से गुजरने वाले करीब 2 लाख लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
VIP रोड फुंडहर चौक पर भी ओवरपास
शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल वीआईपी रोड के फुंडहर चौक पर भी ओवरपास बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 56.70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यहां रोजाना 60 हजार वाहन गुजरते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। ओवरपास बनने से करीब 3 लाख लोगों को फायदा होगा।
अटल एक्सप्रेस-वे पर बनेगा ग्रेड सेपरेटर
अटल एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक के पास ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 87.53 करोड़ रुपए है। इस मार्ग से रोजाना 70 हजार वाहन गुजरते हैं। इसके बनने से करीब 3.5 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
डिप्टी सीएम बोले- ट्रैफिक सिस्टम होगा मजबूत
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि इन चारों परियोजनाओं के पूरा होने से रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। इससे शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
कीर्तिमान एनालिसिस
  • शहर में तेजी से बढ़ रहे वाहनों के दबाव को कम करने की दिशा में यह बड़ा कदम
  • आउटर और इनर दोनों ट्रैफिक को मिलेगा फायदा
  • एयरपोर्ट, वीआईपी रोड और रिंग रोड जैसे अहम मार्ग होंगे जाम मुक्त
  • आने वाले वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई योजना
क्या है खास
  • 4 बड़े फ्लाईओवर/ग्रेड सेपरेटर
  • कुल लागत: 360 करोड़ रुपए
  • 12 लाख लोगों को फायदा
  • रोजाना लाखों वाहनों को मिलेगा सुगम रास्ता

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?