Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी
W 𝕏 f
होम रायपुर Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू…
Raipur ring road bus accident(Image Source: Keertiman Media)
Raipur ring road bus accident(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी

Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर गुरुवार सुबह टैंकर की टक्कर के बाद यात्री बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसी। हादसे में बस सवार 7 लोग सुरक्षित हैं, जबकि बस और बस स्टॉप को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
03 Sep 2026, 02:30 PM
रायपुर
Raipur Bus Accident: गुरुवार सुबह रिंग रोड पर एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने टैंकर की टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने बस स्टॉप से जा टकराई। हादसे के वक्त बस में चालक समेत 7 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हादसा डीडी नगर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे हुआ। टक्कर के कारण बस के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, वहीं बस स्टॉप का स्ट्रक्चर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टैंकर की टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बस

मिली जानकारी के अनुसार, जीवन ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 E 3376 टाटीबंध से भाठागांव की ओर जा रही थी। ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने पहुंचने के दौरान बस की टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे बने बस स्टॉप में जा घुसा। हादसे की टक्कर इतनी तेज थी कि बस स्टॉप का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि बस में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे टैंकर की टक्कर के बाद यात्री बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप से टकराई। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टैंकर की भूमिका कितनी थी, इसको लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें