Saturday, 26 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: सेंट्रल जेल की अनोखी पहल, महिला बंदि…
Launch of a women open jail within the central jail premises (Image Source: Keertiman Media)
Launch of a women open jail within the central jail premises (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Raipur News: सेंट्रल जेल की अनोखी पहल, महिला बंदियों को मिलेगी आत्मनिर्भरता की राह

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला बंदियों के पुनर्वास को लेकर एक नई पहल शुरू की गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में प्रदेश की पहली महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन (OCI) यानी खुली जेल का शुभारंभ किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य महिला बंदियों को सुधार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

क
प्रकाशित: 26 Sep 2026, 02:49 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला बंदियों के पुनर्वास को लेकर एक नई पहल शुरू की गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में प्रदेश की पहली महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन (OCI) यानी खुली जेल का शुभारंभ किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य महिला बंदियों को सुधार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
रायपुर सेंट्रल जेल में शुरू की गई महिला खुली जेल में चयनित महिला बंदियों को दिन के समय अलग-अलग कार्यों के लिए जेल परिसर से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। वे सुबह काम के लिए बाहर जाएंगी और शाम को वापस जेल में लौट आएंगी। इस व्यवस्था से उन्हें समाज से जुड़ने और सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिलेगी।

जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ

महिला ओपन जेल का उद्घाटन जेल महानिदेशक (डीजी) हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा सहित जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल महिला बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

25 महिला बंदियों को मिलेगा रोजगार का मौका

रायपुर जेल में उपलब्ध सुविधाओं और अधोसंरचना का उपयोग करते हुए इस ओपन जेल की शुरुआत की गई है। शुरुआती चरण में यहां 25 महिला बंदियों को रखा जाएगा। इन महिलाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न कार्यों से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर में मिलेगा प्रशिक्षण

महिला बंदियों के लिए जेल की ऊंची दीवारों से बाहर स्थित परिसर में रोजगार के कई विकल्प तैयार किए गए हैं। यहां सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों की बिक्री केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा भविष्य में अन्य रोजगार आधारित गतिविधियां भी शुरू करने की योजना है।

पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

जेल प्रशासन का मानना है कि खुली जेल की व्यवस्था से महिला बंदियों को नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। काम और प्रशिक्षण के माध्यम से वे अपने कौशल को विकसित कर सकेंगी, जिससे रिहाई के बाद समाज में सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें