Monday, 29 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार जेल परिसर में हादसा :  बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज संदिग्ध मौत : दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना, जहरीला पदार्थ खाने से मौत सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार जेल परिसर में हादसा :  बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज संदिग्ध मौत : दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना, जहरीला पदार्थ खाने से मौत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय राम मंदिर चढ़ावा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सीबी…
राम मंदिर चढ़ावा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
राम मंदिर चढ़ावा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सीबीआई जांच की मांग

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी ने याचिका दायर कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तुरंत सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब इस मामले की सुनवाई छुट्टियां खत्म होने के बाद ही की जाएगी।

विशेष संवाददाता
29 Jun 2026, 02:20 PM
नई दिल्ली
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता अनूप अवस्थी ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने पूछा कि इस मामले में इतनी जल्दबाजी की क्या जरूरत है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियमित सुनवाई छुट्टियां खत्म होने के बाद की जाएगी।
उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार सुबह कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस की टीम अयोध्या धाम स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पहुंची और जेल में बंद आठ आरोपियों में से सात के बैंक खातों का विवरण लिया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाएंगी कि मंदिर में नौकरी के दौरान आरोपियों के खातों में कितना पैसा जमा हुआ और लेनदेन का स्वरूप क्या रहा।

मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के बयान भी दर्ज 

इससे पहले रविवार को मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस ने तीनों से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। बयान दर्ज होने के बाद चंपत राय दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया जाना है। माना जा रहा है कि पुलिस आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों की रिमांड की मांग कर सकती है।.

अयोध्या के अधिवक्ताओं की बैठक 

इधर, अयोध्या के अधिवक्ताओं की एक बैठक भी हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों की पैरवी कोई भी स्थानीय वकील नहीं करेगा। बैठक में कुछ अधिवक्ताओं ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा से अयोध्या छोड़ने की मांग भी की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

मामले की जांच जारी 

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई और पुलिस जांच दोनों पर सभी की नजर बनी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें