राष्ट्रीय शिक्षा अंजर भारत द्वारा आयोजित स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 15 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांतिनगर में संपन्न हुआ। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 250 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट भूमिका के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित समारोह में बसना विकासखंड के चार शिक्षकों ने भी अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
इन शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान
- ऋषिकेश साहू, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला खटखटी
- संतोषी साहू, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला कूड़ेकेल
- शिवकुमार साहू, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला गौरटेक
- सुरेश कुमार साहू, सहायक शिक्षक, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सिंघनपुर
इन सभी शिक्षकों को समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी, संपादक, हरिभूमि, के करकमलों से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।
कई शिक्षाविद रहे मौजूद
समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान), पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डॉ. पूर्णानंद मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजर भारत शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव मोहन लहरी ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।