Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम फिल्में Re-Release : 17 साल बाद फिर थिएटर में लौटेगी आमिर…
3 इडियट्स री-रिलीज पोस्टर और स्टार कास्ट
3 इडियट्स री-रिलीज पोस्टर और स्टार कास्ट
फिल्में

Re-Release : 17 साल बाद फिर थिएटर में लौटेगी आमिर खान की 3 इडियट्स सोनम वांगचुक से जुड़ी चर्चा के बीच बड़ा ऐलान

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ करीब 17 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की री-रिलीज डेट 4 सितंबर 2026 तय की गई है। सोनम वांगचुक के अनशन के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लिप्स वायरल हुए थे, जिसके चलते एक बार फिर फिल्म और उनके बीच कथित कनेक्शन की चर्चा शुरू हुई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 03:25 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:14 PM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म करीब 17 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा दिखाई जाएगी। फिल्म की दोबारा रिलीज को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की वापसी ऐसे समय में हो रही है, जब शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। दिल्ली में नीट परीक्षा से जुड़े मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन के बाद सोशल मीडिया पर ‘3 इडियट्स’ के कई सीन और क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगे थे।

सोनम वांगचुक और ‘3 इडियट्स’ का कनेक्शन क्यों चर्चा में आया ? 

सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग मानता है कि फिल्म में आमिर खान द्वारा निभाया गया किरदार रणछोड़दास ‘रैंचो’ श्यामलदास चांचड़ सोनम वांगचुक के जीवन से प्रेरित है। हालांकि, आमिर खान इस बात को पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि फिल्म बनने के समय टीम सोनम वांगचुक के बारे में नहीं जानती थी। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी ने भी कई मौकों पर बताया है कि कहानी शिक्षा व्यवस्था की कमियों और छात्रों के दबाव जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। 

4 सितंबर 2026 को दोबारा रिलीज होगी फिल्म 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने ‘3 इडियट्स’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर ली है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

3 इडियट्स’ की रिलीज के दिन होगा बड़ा मुकाबला 

खास बात यह है कि ‘3 इडियट्स’ की री-रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला भी देखने को मिलेगा। इसी दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें रवि किशन, पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा रिलीज के एक हफ्ते बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भी सिनेमाघरों में आने वाली है। ऐसे में आने वाले दिनों में दर्शकों को कई बड़ी फिल्मों के बीच विकल्प मिलने वाला है। 

‘3 इडियट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास 

साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 12.78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शुरुआती वीकेंड में इसका कलेक्शन 40.65 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 202.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई करीब 400 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी स्टारर यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें