Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क किनारे युवती की मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस बता रही सड़क हादसा लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकराई यात्री बस, कई घायल चालक पर मामला दर्ज हादसा : 3डी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका सुरक्षाबलों की कार्रवाई : माओवादियों के ठिकानों से AK-47 कारतूस और IED समेत भारी विस्फोटक बरामद 4,097 करोड़ बैंक फ्रॉड : रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत 7 पर CBI की चार्जशीट लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत सड़क किनारे युवती की मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस बता रही सड़क हादसा लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकराई यात्री बस, कई घायल चालक पर मामला दर्ज हादसा : 3डी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका सुरक्षाबलों की कार्रवाई : माओवादियों के ठिकानों से AK-47 कारतूस और IED समेत भारी विस्फोटक बरामद 4,097 करोड़ बैंक फ्रॉड : रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत 7 पर CBI की चार्जशीट लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत
W 𝕏 f
होम महासमुंद लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकर…
बसना में यात्री बस हादसा
बसना में यात्री बस हादसा
🔴 BREAKING महासमुंद

लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकराई यात्री बस, कई घायल चालक पर मामला दर्ज

बसना-बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम भालूपतेरा के पास एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी बोर गाड़ी से टकरा गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। घायलों को बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को महासमुंद रेफर किया गया। उपचार के बाद दर्ज शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 09:02 AM
बसना
बसना-बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम भालूपतेरा के पास सड़क किनारे खड़ी बोर गाड़ी (ट्रक) से एक यात्री बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए महासमुंद रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार, पिथौरा क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह निवासी परमानंद यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 10 जून को अपने पिता लक्ष्मण यादव के साथ अपनी बहन के इलाज के लिए बिलासपुर गए थे। इलाज के बाद दोनों राजधानी यात्री बस (क्रमांक सीजी 04 ई 1591) से बसना लौट रहे थे।

तेज रफ्तार और लापरवाही का आरोप

शाम करीब सात बजे बस जब बसना-बिलाईगढ़ मार्ग पर ग्राम भालूपतेरा के समीप पहुंची, तभी उसकी टक्कर सड़क किनारे खड़ी बोर गाड़ी (क्रमांक सीजी 06 जीआर 3880) से हो गई। शिकायत के अनुसार बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह पहले से खड़े वाहन से बच नहीं सका और बस सीधे उससे जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों को चोटें आईं, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। परमानंद यादव की हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें महासमुंद स्थित अकाल पूरख अस्पताल रेफर किया, जहां उनका उपचार किया गया।

शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

इलाज पूरा होने के बाद 4 जुलाई 2026 को परमानंद यादव ने बसना थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(क), 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें