📅 Saturday, 23 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा प्रहार : छत्तीसगढ़ में अब बोतल और ड्रम में पेट्रोल-डीजल मिलने पर रोक, नियम तोड़ा तो सील होंगे पंप सबसे बड़ा खुलासा : पहलगाम आतंकी हमले पर 1597 पन्नों की चार्जशीट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, कैसे खुली लंगड़ा की साजिश सोना-चांदी में बड़ा भूचाल : MCX से सर्राफा बाजार तक भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी सुप्रीम कोर्ट का दखल : बांग्लादेश डिपोर्ट किए गए परिवारों को वापस लाएगी केंद्र सरकार, नागरिकता दावों की होगी गहन जांच सुसाइड मिस्ट्री : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, शराब और खौफनाक सुसाइड नोट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप संकट की आग में आम आदमी : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का नया रेट बड़ा प्रहार : छत्तीसगढ़ में अब बोतल और ड्रम में पेट्रोल-डीजल मिलने पर रोक, नियम तोड़ा तो सील होंगे पंप सबसे बड़ा खुलासा : पहलगाम आतंकी हमले पर 1597 पन्नों की चार्जशीट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, कैसे खुली लंगड़ा की साजिश सोना-चांदी में बड़ा भूचाल : MCX से सर्राफा बाजार तक भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी सुप्रीम कोर्ट का दखल : बांग्लादेश डिपोर्ट किए गए परिवारों को वापस लाएगी केंद्र सरकार, नागरिकता दावों की होगी गहन जांच सुसाइड मिस्ट्री : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, शराब और खौफनाक सुसाइड नोट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप संकट की आग में आम आदमी : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का नया रेट
W 𝕏 f 🔗
होम रायपुर गर्मी का रेड अलर्ट : नौतपा से पहले तपने लगा छत्ती…
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
रायपुर

गर्मी का रेड अलर्ट : नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने से लोग परेशान हैं और अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन व बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेकाहारा, एम्स और जिला अस्पतालों में बेड फुल होने की स्थिति बन गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 May 2026, 12:54 PM
📍 रायपुर

राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच ही सड़कों पर ऐसा महसूस होने लगता है मानो दोपहर का समय हो। कामकाजी लोग, विद्यार्थी, मजदूर और व्यापार से जुड़े लोग मजबूरी में तपती धूप के बीच अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। खासकर 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा के दौरान प्रदेश में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नौतपा लोगों को जमकर तपाएगा और दोपहर के समय लू का असर अधिक खतरनाक हो सकता है।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी के मेकाहारा जिला अस्पताल, एम्स अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में सिर चकराना, तेज बुखार, उल्टी-दस्त, डायरिया, डिहाइड्रेशन, ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कई अस्पतालों में स्थिति यह है कि बेड फुल होने के कारण मरीजों को बरामदों और गलियारों में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

चिकित्सकों ने लोगों से अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर निकलें, जेब में प्याज रखें और साथ में ठंडे पानी की बोतल जरूर रखें। साथ ही धूप में अधिक देर तक रहने से बचें और समय-समय पर पानी पीते रहें। चिकित्सकों ने घरों में ग्लूकोज, ग्लूकॉन-डी और ओआरएस घोल रखने की भी सलाह दी है ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों की उपलब्धता बढ़ाई

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी जनित बीमारियों से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं। डायरिया, उल्टी-दस्त, बुखार, बीपी और शुगर के मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। दिन के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

मानसून का बेसब्री से इंतजार

लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के बीच अब लोगों को मानसून का इंतजार है। आम नागरिकों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं ने दैनिक जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ऐसे में हर किसी की निगाहें अब मानसून की पहली बारिश पर टिकी हुई हैं, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें