Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बुजुर्ग महिला के साथ लूट, धमकी देकर जेवर लेकर फरा…
— विज्ञापन —
वृद्धा से लूट घटना
वृद्धा से लूट घटना
बिलासपुर

बुजुर्ग महिला के साथ लूट, धमकी देकर जेवर लेकर फरार हुआ बदमाश

ग्राम लिमतरी में एक नकाबपोश बदमाश ने 65 वर्षीय वृद्धा को धमकाकर चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। आरोपी ने गमछे से महिला का चेहरा बांधकर उसे डराया और धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 05:30 PM
बिलासपुर

बिलासपुर में लिमतरी के बांधा के पास रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा के साथ लूट की घटना सामने आई है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक नकाबपोश बदमाश ने वृद्धा को धमकाकर उनके चांदी के जेवर और नकदी लूट लिए। घटना के बाद वृद्धा ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाना पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम लिमतरी निवासी इंदिरा बाई कौशिक (65) किसान हैं और पिछले करीब 20 वर्षों से गांव के बांधा के पास मकान बनाकर अकेले रह रही हैं। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि उम्र अधिक होने के कारण उन्हें दिखाई देने में परेशानी होती है और कई बार बातें भी भूल जाती हैं।

दीया जलाने के बाद आंगन में पहुंची थीं महिला

इंदिरा बाई ने बताया कि घटना की शाम वह घर और सामने स्थित मंदिर में दीया जलाने के बाद अपने आंगन में आई थीं। इसी दौरान एक दुबले-पतले शरीर का व्यक्ति चेहरे पर गमछा बांधे हुए उनके घर पहुंचा। आरोपी ने आते ही उनसे रुपए-पैसे देने की मांग की।

गमछे से चेहरा बांधकर डराया

वृद्धा के अनुसार बदमाश ने उनका चेहरा गमछे से बांध दिया और उन्हें धक्का देकर आंगन में गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने पेट के पास कोई वस्तु लगाकर उन्हें डराया और जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। भय के कारण वृद्धा विरोध नहीं कर सकीं। आरोपी उनके पास रखे चांदी के जेवर और नकदी लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें