पीएम शासकीय प्राथमिक शाला खोपली में दिनांक 5-6-2026 से 14-6-2026 तक दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें आज दसवें एवं अंतिम दिवस बच्चों को रेशम केन्द्र खोपली का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया जिसमें बच्चों को रेशम उत्पादन की सम्पूर्ण प्रक्रिया को वहां के कर्मचारी हेमन यादव के द्वारा बताया गया।समर क्लास में बच्चों को विभिन्न सह शैक्षिक क्षेत्रों में जैसे संगीत, चित्र कला,योग, क्ले आर्ट, स्पोकन इंग्लिश आदि विधाओं को सीखने को मिला ।
इस समर क्लास में प्रशिक्षक के रूप में अविनाश कोसे सर, आदित्य पाठक, प्यारे लाल दीवान,धारणा साहू द्वारा पूरे दस दिनों तक अपनी सेवाएं दिया गया। इस अवसर पर हाई स्कूल प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा, अध्यक्ष दिनेश चन्द्राकार, भीमसेन चन्द्राकार, प्रधान पाठिका मती सोहद्रा देवांगन, शिक्षिका मती डिम्पल वर्मा, क्षमता साहू, संकुल समन्वयक प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित थे।।
