Sunday, 02 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : ओडिशा से 26.8 किलो गांजा ला रहे चार तस्कर गिरफ्तार, कार और पायलट बाइक जब्त न्यायिक रिमांड : स्कूल में शर्मनाक हरकत, छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक गिरफ्तार सेंट्रल जेल में नशे की सप्लाई का खुलासा, प्याज और साबुन में छिपाकर पहुंचाए जा रहे थे प्रतिबंधित सामान खुलासा : राजपुर अस्पताल में नियमों की अनदेखी, ऑडिट रिपोर्ट में खरीद और भुगतान पर सवाल मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत रायपुर पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन आरक्षक की जहर सेवन से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच कार्रवाई : ओडिशा से 26.8 किलो गांजा ला रहे चार तस्कर गिरफ्तार, कार और पायलट बाइक जब्त न्यायिक रिमांड : स्कूल में शर्मनाक हरकत, छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक गिरफ्तार सेंट्रल जेल में नशे की सप्लाई का खुलासा, प्याज और साबुन में छिपाकर पहुंचाए जा रहे थे प्रतिबंधित सामान खुलासा : राजपुर अस्पताल में नियमों की अनदेखी, ऑडिट रिपोर्ट में खरीद और भुगतान पर सवाल मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत रायपुर पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन आरक्षक की जहर सेवन से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम अन्य खेल SIP अबेकस प्रोडीजी प्रतियोगिता में सरायपाली का दब…
SIP Abacus प्रतियोगिता में ट्रॉफियों के साथ विजेता विद्यार्थी
SIP Abacus प्रतियोगिता में ट्रॉफियों के साथ विजेता विद्यार्थी
अन्य खेल

SIP अबेकस प्रोडीजी प्रतियोगिता में सरायपाली का दबदबा, सर्वाधिक ट्रॉफियां जीतकर बना राज्य का नंबर-1 सेंटर

रायपुर में आयोजित सिप अबेकस प्रोडीजी प्रतियोगिता-2026 में सिप अबेकस सरायपाली सेंटर ने सर्वाधिक ट्रॉफियां जीतकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते, जबकि दो विद्यार्थियों ने चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

कीर्तिमान न्यूज
02 Aug 2026, 09:35 AM
महासमुंद
रायपुर के रोजवे रिसोर्ट में 26 जुलाई को आयोजित सिप अकादमी की द्वितीय राज्य स्तरीय सिप अबेकस प्रोडीजी प्रतियोगिता-2026 में सिप अबेकस सरायपाली सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक ट्रॉफियां जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सरायपाली सेंटर के 50 विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।
प्रतियोगिता के एडवांस लेवल-1 में जानविका पटेल और एडवांस लेवल-3 में मेघा दीप ने चैंपियन ट्रॉफी जीतकर सरायपाली का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया। फर्स्ट रनर-अप श्रेणी में ग्रैंड मास्टर वर्ग से नव्या साहू एवं संध्या यादव, फाउंडेशन लेवल-2 से जीविषा पटेल, वेदांश भोई एवं वेदांश पटेल, फाउंडेशन लेवल-3 से वान्या दीप, एडवांस लेवल-2 से अद्वैत अग्रवाल, एडवांस लेवल-3 से प्रगति दास तथा एडवांस लेवल-4 से अर्श अग्रवाल ने ट्रॉफियां जीतीं। 

इन्होंने की ट्रॉफियां अपने नाम 

सेकंड रनर-अप वर्ग में ग्रैंड मास्टर से अहद अमन, फाउंडेशन लेवल-2 से भूपेश साहू, अनवी अग्रवाल एवं मयंक भोई तथा फाउंडेशन लेवल-1 से झवल साव विजेता रहे। थर्ड रनर-अप श्रेणी में एडवांस लेवल-4 से कृष्णा अग्रवाल, एडवांस लेवल-1 से सिद्धि पटेल, मीनल चौधरी एवं सौम्या साहू, फाउंडेशन लेवल-3 से प्रज्जल चौधरी, धारा यादव एवं आदित्य बारिक, फाउंडेशन लेवल-2 से पाखी अग्रवाल एवं काव्या अग्रवाल तथा फाउंडेशन लेवल-1 से अवनीश पाणिग्राही, तृप्ति प्रधान एवं प्रार्थना प्रधान ने ट्रॉफियां अपने नाम कीं।

ये रे बेस्ट परफॉर्मर 

प्रतियोगिता में बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड हिमांशी साव, भुवन भोई, शिवम नायक, खुशी पटेल, आरुष कुमार बेहेरा, फल्गुनी गोस्वामी, हिमांशु साहू, अर्पित दास, भावेश प्रधान, ख्याति साहू, आरुष साहू, वेदिका अग्रवाल, हेमान्या ठाकुर, शौर्य सिंह, जसनूर कौर, सत्यम कुमार, आरव अग्रवाल, पाखी यादव, जिवेश साहू, हिमांशु पात्र, अन्वी विशाल एवं लोकिता पटेल को प्रदान किया गया।

राज्य स्तर पर मिला प्रथम स्थान

सिप अबेकस सरायपाली सेंटर अपनी प्रभावी शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, लगन और गणितीय कौशल का परिचय देते हुए सेंटर को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान दिलाया। विद्यार्थियों की सफलता पर अभिभावकों ने सेंटर के शिक्षकों एवं स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। एलसीएल राखी पाणिग्राही एवं समस्त स्टाफ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें