Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर गर्मी का कहर : तेज गर्मी में बढ़ी लस्सी, गन्ना रस…
बाजारों में फलों और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर उमड़ रही भीड़।
बाजारों में फलों और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर उमड़ रही भीड़।
रायपुर

गर्मी का कहर : तेज गर्मी में बढ़ी लस्सी, गन्ना रस और आइसक्रीम की डिमांड

भीषण गर्मी के चलते शहर में ठंडे पेय पदार्थों और मौसमी फलों की मांग तेजी से बढ़ गई है। तरबूज, खरबूज, आम, लिची और ककड़ी जैसे फलों की बिक्री में इजाफा हुआ है, वहीं गन्ना रस, लस्सी, छांछ और आइसक्रीम की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में शीतल पेय और फलों का सेवन कर रहे हैं, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 May 2026, 12:54 PM · अपडेट: 02 Jul 2026, 03:25 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और मौसमी फलों का सहारा ले रहे हैं। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों और फलों के ठेलों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर राहगीर गला तर करने के लिए जगह-जगह रुककर शीतल पेय का सेवन करते नजर आ रहे हैं।

गर्मी के मौसम में उपयोग होने वाले फलों की मांग अचानक बढ़ गई है। तरबूज, खरबूज, आम, लिची, केला, सेव, अनानास और ककड़ी जैसे फलों की बिक्री में इन दिनों भारी इजाफा देखा जा रहा है। फल विक्रेताओं का कहना है कि सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहक फलों की खरीदारी कर रहे हैं। खासतौर पर पानी से भरपूर फलों की मांग सबसे अधिक बनी हुई है, क्योंकि लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले फलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

गन्ना रस, लस्सी और छांछ की दुकानों पर उमड़ रही भीड़

गर्मी बढ़ने के साथ ही गन्ने के रस, छांछ, लस्सी, ऑरेंज लेमन और अन्य शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में लगी दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। विशेष रूप से केसर लस्सी और ठंडी छांछ लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण लोग बार-बार ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। आइसक्रीम पार्लरों में भी इन दिनों ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पार्लर संचालकों के मुताबिक अमूल सहित कई बड़े ब्रांड के फैमिली पैक आइसक्रीम की मांग तेजी से बढ़ी है। दिन के साथ-साथ रात के समय भी परिवार और युवा आइसक्रीम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। बच्चों में चॉकलेट और बटरस्कॉच फ्लेवर की मांग अधिक देखी जा रही है।

नींबू और ककड़ी से लोग रख रहे खुद को तरोताजा

भीषण गर्मी में लोग स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नींबू पानी और ककड़ी का भी भरपूर सेवन कर रहे हैं। सड़क किनारे नींबू पानी की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। डॉक्टरों की सलाह के बाद लोग शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।

गर्मी के मौसम ने जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ाई है, वहीं फल विक्रेताओं और ठंडे पेय पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है और यदि गर्मी का असर इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें