Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम गरियाबंद सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफना…
गरियाबंद डबल मर्डर मामले में 3 गिरफ्तार
गरियाबंद डबल मर्डर मामले में 3 गिरफ्तार
गरियाबंद

सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार

गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों शवों को छिपाने के लिए गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को संदेह होने पर मामला सामने आया और पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jun 2026, 12:54 PM
गरियाबंद

गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीबा गांव से एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक पति-पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए दोनों शवों को गांव के श्मशान घाट में चुपचाप दफना दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात 6 जून को हुई थी। मृतक राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। डंडों से बेरहमी से पीटने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए शवों को बोरे में लपेटा और गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। उनका उद्देश्य था कि किसी को भी वारदात की भनक न लगे और मामला दबा रहे।

अंतिम संस्कार के दौरान मिला सुराग

मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण एक अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्हें एक जगह हाल ही में की गई खुदाई और संदिग्ध रूप से मिट्टी भरी हुई नजर आई। ग्रामीणों को शक हुआ और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा की गई खुदाई में वहां से एक दंपती के शव बरामद हुए। दोनों की पहचान राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले लगभग एक सप्ताह से लापता थे, जिससे गांव में पहले से ही चिंता बनी हुई थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम बताए गए हैं।

पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें शोभा थाना लाया गया है।

 इसके बाद शवों के अवशेषों को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं, जिससे पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें