Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा
W 𝕏 f
होम रायगढ़ संवेदनशील पहल : नशा मुक्ति से लेकर बच्चों को नई ज…
नशा मुक्ति और दत्तक ग्रहण में मानवता की मिसाल
नशा मुक्ति और दत्तक ग्रहण में मानवता की मिसाल
रायगढ़

संवेदनशील पहल : नशा मुक्ति से लेकर बच्चों को नई जिंदगी देने तक एसएसपी की मिसाल

रायगढ़ पुलिस नशे के खिलाफ ऑपरेशन आघात के साथ पुनर्वास और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में भी काम कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मातृ निलियम में दत्तक ग्रहण समारोह में भाग लेकर और “नव जीवन” व्यसन मुक्ति केंद्र में युवाओं से संवाद कर यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि समाज सुधार की भी जिम्मेदारी निभा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 May 2026, 04:49 PM
रायगढ़

नशे के खिलाफ सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि भटके हुए युवाओं को नई जिंदगी देने के संकल्प के साथ रायगढ़ पुलिस अब संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण पेश कर रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने 29 मई को दो सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने की भी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह अपनी पत्नी रेखा सिंह और पुत्र ऋभु समर्थ सिंह के साथ मातृ निलियम संस्था द्वारा आयोजित 129वें दत्तक ग्रहण समारोह में शामिल हुए। संस्था अब तक 128 बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के तहत निःसंतान दंपत्तियों को सौंप चुकी है। इस अवसर पर 129वें दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के तहत एसएसपी ने प्रतीकात्मक रूप से बच्चे को दंपत्ति को सौंपा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भावनात्मक क्षणों के बीच नई जिंदगी की शुरुआत

समारोह के दौरान का माहौल बेहद भावनात्मक रहा, जहां एक बच्चे के नए परिवार को सौंपे जाने के साथ ही नई जिंदगी की शुरुआत हुई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस अवसर को जीवन बदलने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और मानवता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के बाद एसएसपी चक्रधरनगर स्थित उन्नायक समिति द्वारा संचालित “नव जीवन” व्यसन मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे युवाओं से आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया। एसएसपी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब करता है, बल्कि उसका परिवार, भविष्य और सामाजिक सम्मान भी छीन लेता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पुनर्वास केंद्र में मिले अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें।

“ऑपरेशन आघात” के तहत सख्त कार्रवाई और पुनर्वास

एसएसपी ने बताया कि रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन आघात” के तहत शराब, गांजा, नशीली दवाओं, प्रतिबंधित इंजेक्शनों और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे की चपेट में आए युवाओं और नाबालिगों को मुख्यधारा में वापस लाना भी है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस ऐसे युवाओं के पुनर्वास, मार्गदर्शन और रोजगार से जोड़ने के लिए भी काम करेगी, ताकि वे सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। यह पहल उन्हें नई पहचान और नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अधिकारियों की उपस्थिति और सहयोग

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी धीरेन्द्र शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उन्नायक समिति के अध्यक्ष सिद्धांत मोहंती, दत्तक ग्रहण समन्वयक मीना जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अंत में कहा कि नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने का फैसला ही नई जिंदगी की शुरुआत है। रायगढ़ पुलिस न केवल अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है, बल्कि भटके हुए युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह अभियान इस बात का संदेश देता है कि सही मार्गदर्शन और समाज के सहयोग से हर भटके हुए युवा को नई पहचान और नई दिशा दी जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें