Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम महासमुंद Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल में चित्रकला और भाषण …
School students participating in competition (Image Source: Keertiman Media)
School students participating in competition (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Seva Sankalp Abhiyan: तेंदुकोना स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण, विकसित भारत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर प्रतिभा दिखाई।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 11:39 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना में विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान, विशेष अतिथि एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष तुलाराम साहू तथा समिति के सदस्यों बलराम दीक्षित, संतोष शर्मा, कौशल साहू और इंद्राणी साहू का स्वागत किया गया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए अपने विचार 

प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण, सैन्य शक्ति एवं पराक्रम, विकसित भारत, नया कश्मीर, नक्सल मुक्त भारत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे समसामयिक विषयों को शामिल किया गया। भाषण प्रतियोगिता में तेजकुमारी साहू, विधि साहू, रंजन साहू, उगेश्वर दास, कमलेश यादव, अनुष्का कंसारी, भूपेश दीवान, सुषमा साहू और आंचल पैकरा सहित विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा 

इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में भाग्यश्री कंसारी, लिकेश यादव, द्रोण दीवान, भूपेश दीवान, लोकेश नायक, तेजकुमारी साहू और लुकेश्वरी सहित विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालक तेंदुकोना के कमलेश यादव, पुष्पेंद्र दीवान, लक्ष्मीकांत दीवान, भुवन साहनी, नागेश्वर साहू और वीरेंद्र ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

सेवा और संकल्प के महत्व से कराया अवगत 

मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह दीवान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा और संकल्प के महत्व से अवगत कराया। विशेष अतिथि तुलाराम साहू ने जनसेवा को राष्ट्र की चेतना का आधार बताते हुए विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की सराहना की।

विद्यार्थियाें को किया जागरूक 

समिति सदस्य संतोष शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए घरेलू पौधों के माध्यम से वातावरण को शुद्ध रखने की जानकारी दी। वहीं इंद्राणी साहू ने मोबाइल फोन के जीवन में महत्व के साथ उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को तुलाराम साहू की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। 

कड़ी मेहनत ही सफलता कुंजी

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर.एन. प्रधान ने विज्ञान, कला एवं तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए जीवन में सेवा भावना और कड़ी मेहनत को आवश्यक बताया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित पूर्व माध्यमिक बालक विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता के.एन. सोनकर ने किया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें