Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर सिम्स जनहित याचिका : हाई कोर्ट ने AI से तैयार शपथ…
सिम्स मामले पर हाई कोर्ट की सुनवाई
सिम्स मामले पर हाई कोर्ट की सुनवाई
बिलासपुर

सिम्स जनहित याचिका : हाई कोर्ट ने AI से तैयार शपथ पत्र पर जताई शंका

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के शपथ पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह AI की मदद से तैयार प्रतीत होता है। वहीं, CGMSC ने अदालत को बताया कि अस्पताल के लिए 31 नई मशीनों की खरीदी प्रक्रिया जारी है, जिनमें से 13 मशीनें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 02:28 PM · अपडेट: 17 Jul 2026, 08:46 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर के सिम्स में अव्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर चल रही जनहित याचिका पर मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई. बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में अव्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। 
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने की। सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव की ओर से अदालत में शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया। शपथ पत्र में कई बिंदुओं पर एक जैसी भाषा और दोहराव देखकर अदालत ने नाराजगी जताई। 

AI से तैयार शपथ पत्र पर उठे सवाल

हाई कोर्ट ने कहा कि दस्तावेज ऐसा प्रतीत होता है मानो इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से तैयार किया गया हो। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि शपथ पत्र बेहद व्यवस्थित और साफ-सुथरा दिख रहा है, लेकिन यदि वास्तविक स्थिति भी इतनी ही बेहतर होती तो मामला अदालत तक पहुंचता ही नहीं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शासन या संबंधित विभाग जमीनी हकीकत छिपाकर अदालत को गुमराह करने की कोशिश न करे। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि इससे पहले कोर्ट कमिश्नर ने भी शपथ पत्र के एआई की सहायता से तैयार किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। इसी संदर्भ में अदालत ने दस्तावेज की विश्वसनीयता और उसमें दिए गए तथ्यों पर सवाल उठाए। मामले की सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) की ओर से भी शपथ पत्र पेश किया गया। इसमें चार्ट के माध्यम से सिम्स अस्पताल के लिए खरीदी जा रही जरूरी मशीनों और उपकरणों की प्रगति रिपोर्ट अदालत के सामने रखी गई। 

31 मशीनों की खरीदी जारी

रिपोर्ट के अनुसार, सिम्स के लिए कुल 31 अत्याधुनिक मशीनों की खरीदी की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 13 मशीनें अस्पताल को उपलब्ध करा दी गई हैं। दो मशीनों के लिए जून महीने में ही परचेज ऑर्डर जारी किया जा चुका है। रिपोर्ट में बताया गया कि दो मशीनों की कीमत अधिक होने के कारण सिम्स से मंजूरी ली गई है और एक-दो दिन में इनके लिए भी ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। वहीं, दो मशीनें फिलहाल तकनीकी प्रदर्शन (टेक्निकल डेमो) के चरण में हैं। इनके परीक्षण के बाद वित्तीय निविदा (फाइनेंशियल बिड) खोली जाएगी। इसके अलावा दो मशीनों के टेंडर जून में खोले जा चुके हैं और उनका मूल्यांकन जारी है, जबकि छह मशीनों के लिए 9 जुलाई को बिड खोली जानी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें