Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में…
घटनास्थल में ट्रैक्टर को किया आग के हावालें
घटनास्थल में ट्रैक्टर को किया आग के हावालें
राष्ट्रीय

हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले  

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम पाथर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 03:15 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 11:57 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम पाथर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान भीड़ ने मौके पर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

पति-पत्नी के साथ जा रहा था युवक 

जानकारी के अनुसार रामनिवास साहू अपनी पत्नी माधुरी साहू और शंकर साहू के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक पर पति-पत्नी के बीच शंकर साहू बैठे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए रेत से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान शंकर साहू ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामनिवास साहू और उनकी पत्नी माधुरी साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  हादसे के बाद ग्रामीनों का फुटा गुस्सा  

ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार     

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर मुन्नू साहू का था और उसमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर के स्वामित्व और अवैध रेत परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। 

घटनास्थल पर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी 

देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा और पूरी तरह नष्ट हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत का कारोबार खुलेआम चल रहा है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से रेत से लदे भारी वाहन बेलगाम दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।  

पुलिस ने जाम खुलवाने की कार्रवाई शुरू

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर किसका था, रेत कहां से लाई जा रही थी और अवैध परिवहन के पीछे किन लोगों की भूमिका है। गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक पर पति-पत्नी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जो दोनों के बीच बैठा हुआ था। इसी दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बीच में बैठे शंकर नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें