Friday, 28 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम धमतरी Singing Idol Dhamtari: 30 अगस्त को सजेगा छत्तीसगढ…
Singing Idol Dhamtari
Singing Idol Dhamtari
धमतरी

Singing Idol Dhamtari: 30 अगस्त को सजेगा छत्तीसगढ़ी गायन का मंच, विजेता को मिलेंगे ₹11 हजार

Singing Idol Dhamtari: में 30 अगस्त को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी गायन प्रतियोगिता ‘सिंगिंग आइडल अवॉर्ड 2026’ आयोजित होगी। प्रतियोगिता के विजेता को ₹11 हजार का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।

कीर्तिमान न्यूज
27 Aug 2026, 01:40 PM
धमतरी
Singing Idol Dhamtari: छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए धमतरी शहर में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। आगामी 30 अगस्त (रविवार) को विन्ध्यवासिनी मंदिर के पीछे धमतरी में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी गायन प्रतियोगिता 'सिंगिंग आइडल अवॉर्ड 2026' का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेशभर के उभरते गायकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यह एक बेहतरीन मंच साबित होगा।

ये रहेंगे कार्यक्रम में उपस्थित  

उक्त सिंगिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएसएस व विधायक, केशकल नीलकंठ टेकाम होंगे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में फाउंडर ऑफ कीर्तिमान मीडिया डॉ. नीरज गजेन्द्र, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड अवार्ड से सम्मानित अरूणिमा शर्मा होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू, गुप्ता हॉस्पिटल डॉ. सुमित गुप्ता, प्रांत युवा प्रमुख हिन्दू जागरण मंच दीपक सिंह ठाकुर, सभापति लोकनिर्माण विभाग नगर निगम धमतरी विजय मोटवानी, प्रभारी भाजपा पिछड़ा मार्चा हेमराज सोनी, पूर्व अध्यक्ष नगरपंचायत आमदी हेमंत माला, महासचिव छग टीचर एसोसिएशन धमतरी आशीष नायक होंगे।  
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे माता विन्ध्यवासिनी के आशीर्वाद और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगी। इसके बाद दिनभर छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरीली प्रस्तुतियां गूंजेंगी।

अनुभवी निर्णायक परखेंगे प्रतिभागियों का हुनर

प्रतियोगियों के हुनर को परखने के लिए संगीत और कला जगत से जुड़े जाने-माने चेहरों को निर्णायक की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें शामिल हैं: 
  • आचार्य जागृत कुमार सोनवानी (सुप्रसिद्ध भगवताचार्य) 
  • कृष्णा मानिकपुरी (संगीत कला शिक्षक) 
  • वासुदेव साहू (प्रसिद्ध लोकगायक)
ये भी पढ़े... Singing Idol: 30 अगस्त को सजेगा सिंगिंग आइडल 2026 का मंच, विजेता को मिलेंगे 11 हजार रुपये

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार: ₹11,000 
द्वितीय पुरस्कार: ₹6,000 
तृतीय पुरस्कार: ₹3,000 
चतुर्थ पुरस्कार: ₹1,100 
सांत्वना पुरस्कार: 5 चयनित प्रतिभागियों को विशेष सांत्वना राशि दी जाएगी।

पंजीयन और संपर्क की जानकारी 

गायन कला में रुचि रखने वाले कलाकार इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रवेश शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पंजीयन और नियम जानने के लिए नीचे दिए गए आयोजकों के नंबरों पर सीधे संपर्क करे :
लोकेश करैत: 6266446923 
सत्येन्द्र शर्मा: 9131117457 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें