National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर Prime Minister Narendra Modi देशभर के युवा खिलाड़ियों, युवाओं और युवा नेताओं से संवाद कर रहे हैं। ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। देशभर के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में हो रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री युवाओं और खिलाड़ियों से खेलों से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। इसमें गांवों और छोटे शहरों तक खेल सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान, बेहतर प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और खिलाड़ियों के भविष्य से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं।
इसे भी पढ़ें... भारत-ब्राजील के बीच दूरसंचार और ICT सहयोग को लेकर समझौता, डिजिटल क्षेत्र में बढ़ेगी साझेदारी
गांव-कस्बों की खेल प्रतिभाओं पर फोकस
संवाद का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और देश में मजबूत खेल संस्कृति तैयार करना है। ‘खेलो इंडिया’ अभियान के जरिए सरकार का फोकस जमीनी स्तर पर मौजूद खेल प्रतिभाओं को आगे लाने पर है। गांव, कस्बों और छोटे शहरों से निकलने वाले खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।ओलंपिक के लिए तैयार होंगी प्रतिभाएं
कार्यक्रम में युवा यह भी बता रहे हैं कि भारत को खेलों में वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए किन क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। इस पहल को भारत के 2036 ओलंपिक लक्ष्य से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाले वर्षों के लिए मजबूत खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
ये भी पढ़ें... सरकारी योजना का असर : बस्तर में सौर ऊर्जा की मिसाल बने रघुचंद, अब घर में मिल रही मुफ्त बिजली