Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › सोने-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन बड़ी तेजी,…
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी
अर्थव्यवस्था

सोने-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन बड़ी तेजी, सोना 1.60 लाख और चांदी 2.60 लाख के पार

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत करीब 6,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। वहीं चांदी के भाव में लगभग 14,000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की खरीदारी महंगी हो गई है। MCX पर अक्टूबर 2026 में डिलीवरी वाला सोना 1,205 रुपए की तेजी के साथ 1,60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 03:11 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:07 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत करीब 6,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। वहीं चांदी के भाव में लगभग 14,000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की खरीदारी महंगी हो गई है। 

लगातार तीसरें दिन बढ़े सोने-चांदी के कीमत

MCX पर अक्टूबर 2026 में डिलीवरी वाला सोना 1,205 रुपये की तेजी के साथ 1,60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सितंबर 2026 में डिलीवरी वाली चांदी 2,986 रुपए महंगी होकर 2,46,229 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती दिखाई दी।  

त्योहार के कारण आई कीमताें में तेजी

आगामी त्योहारी सीजन से पहले कीमती धातुओं की कीमतों में आई तेजी से खरीदारों का बजट प्रभावित हो सकता है।  बाजार में आभूषणों की मांग बढ़ने की संभावना के बीच सोने और चांदी के भाव पहले ही ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। 

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल 

22 कैरेट सोने की कीमत 1,100 रुपए बढ़कर 1,47,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी तरह 18 कैरेट सोना 900 रुपए की तेजी के साथ 1,20,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे भाव के कारण आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी पड़ेगी।  

सोना 1.60 और चांदी 2.60 के पार 

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,210 रुपए महंगा होकर 1,60,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 5,000 रुपए की तेजी के साथ 2,60,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

कमजोर डाँलर के कारण बड़ी सोने-चांदी का दाम 

अमेरिकी डॉलर में साप्ताहिक गिरावट और लंबी अवधि की बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित रखने की कोशिशों से सोने और चांदी को समर्थन मिला है। डॉलर कमजोर होने पर दूसरी मुद्राएं रखने वाले निवेशकों के लिए डॉलर में कारोबार होने वाली कमोडिटी सस्ती हो जाती हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग बढ़ने लगती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें