Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था सोने-चांदी के भाव में तूफानी तेजी, सप्ताहभर में स…
सोने-चांदी  की कीमतों में तेजी
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी
अर्थव्यवस्था

सोने-चांदी के भाव में तूफानी तेजी, सप्ताहभर में सोना ₹7,960 और चांदी ₹10 हजार महंगी

बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 7,960 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। 23 अगस्त को दिल्ली में इसका भाव 1,63,240 रुपए और मुंबई में 1,63,090 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। स्थानीय टैक्स और बाजार की मांग के कारण शहरों के भाव में मामूली अंतर हो सकता है। चांदी की कीमत में करीब ₹10 हजार की तेजी सोने के साथ चांदी भी तेजी से महंगी हुई है।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
23 Aug 2026, 02:34 PM
नई दिल्ली
बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 7,960 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। 23 अगस्त को दिल्ली में इसका भाव 1,63,240 रुपए और मुंबई में 1,63,090 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। स्थानीय टैक्स और बाजार की मांग के कारण शहरों के भाव में मामूली अंतर हो सकता है। 

चांदी की कीमत में करीब ₹10 हजार की तेजी

चांदी की कीमत में करीब ₹10 हजार की तेजी सोने के साथ चांदी भी तेजी से महंगी हुई है। सप्ताहभर में इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ी है। औद्योगिक मांग और निवेशकों की खरीदारी को इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह माना जा रहा है। 

MCX पर भी सोना-चांदी मजबूत

MCX पर भी सोना-चांदी मजबूत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर एक सप्ताह के दौरान सोना करीब 7 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ। वहीं, चांदी के वायदा भाव में लगभग 8 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

सोने-चांदी के कीमतों तेजी का कारण 

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और शेयर बाजारों में गिरावट के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की ओर बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दिया, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।

रिकॉर्ड स्तर से अभी भी सस्ता है सोना

 रिकॉर्ड स्तर से अभी भी सस्ता है सोना ताजा तेजी के बावजूद सोना अपने 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 30 से 31 हजार रुपए सस्ता मिल रहा है। हालांकि, रोजाना बदलते भाव के कारण खरीदारी से पहले ताजा कीमत की जांच जरूरी है।

डॉलर की कमजोरी से बढ़ीं कीमतें

 डॉलर की कमजोरी से बढ़ीं कीमतें अमेरिका से जुड़े आर्थिक फैसले के बाद डॉलर में कमजोरी और शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इसका फायदा सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग के कारण घरेलू कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें