Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय रक्षाबंधन से पहले Speed Post के नियमों में बदलाव,…
Speed Post के नए नियम और रेट लिस्ट 2026
Speed Post के नए नियम और रेट लिस्ट 2026
राष्ट्रीय

रक्षाबंधन से पहले Speed Post के नियमों में बदलाव, राखी भेजने से पहले जान लें नई दरें

डाक विभाग 1 अगस्त 2026 से स्पीड पोस्ट सेवा के नियमों और शुल्क में बदलाव करने जा रहा है। अब डॉक्यूमेंट और पार्सल की श्रेणी अलग होगी। रक्षाबंधन पर भेजी जाने वाली 500 ग्राम तक की सामान्य राखी को डॉक्यूमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा। इसके साथ ही 24 और 48 घंटे में डिलीवरी वाली नई स्पीड पोस्ट सेवाएं भी शुरू होंगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 07:32 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:12 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट सेवा को लेकर बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। अगर आप राखी, जरूरी दस्तावेज या कोई सामान स्पीड पोस्ट के जरिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं तो एक अगस्त 2026 से लागू होने वाले नए नियमों और शुल्क की जानकारी आपके लिए जरूरी है। डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट में डॉक्यूमेंट और पार्सल की श्रेणी को अलग-अलग कर दिया है। इसके अलावा तेज डिलीवरी के लिए 24 Speed Post और 48 Speed Post जैसी नई सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं।

डॉक्यूमेंट और पार्सल की कैटेगरी हुई 

अलग नए नियमों के अनुसार ऐसी वस्तुएं जिनकी कोई व्यावसायिक कीमत नहीं है, उन्हें डॉक्यूमेंट श्रेणी में रखा जाएगा। इनमें शामिल हैं: 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट 
  • बैंक पासबुक, चेकबुक, बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और इंश्योरेंस से जुड़े दस्तावेज 
  • रक्षाबंधन के मौके पर भेजी जाने वाली 500 ग्राम तक की सामान्य राखी, छोटे पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड 
वहीं जिन वस्तुओं की बिक्री या व्यावसायिक उपयोग होता है, उन्हें पार्सल श्रेणी में रखा जाएगा।

इन सामानों को माना जाएगा पार्सल 

डाक विभाग के नए नियमों के तहत निम्न चीजें पार्सल कैटेगरी में आएंगी: 
  • मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान 
  • कपड़े और रेडीमेड गारमेंट्स 
  • गिफ्ट आइटम और अन्य भारी सामान

24 और 48 घंटे में पहुंचेगी स्पीड पोस्ट 

डाक विभाग ने ग्राहकों को तेज डिलीवरी सुविधा देने के लिए 24 Speed Post और 48 Speed Post सेवा शुरू करने की तैयारी की है। 24 Speed Post के तहत बुकिंग के 24 घंटे के भीतर डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 48 Speed Post में 48 घंटे के अंदर सामान पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल यह सुविधा देश के छह बड़े शहरों में शुरू की जाएगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। इस सेवा का लाभ खासतौर पर बैंक, वित्तीय संस्थान और नियमित दस्तावेज भेजने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

एक अगस्त से लागू होंगी नई स्पीड पोस्ट दरें 

नए नियमों के तहत रिटेल ग्राहकों के लिए स्पीड पोस्ट का शुल्क दूरी, वजन और सेवा के प्रकार के आधार पर तय किया जाएगा। इसके अलावा लागू जीएसटी भी अलग से देना होगा।

सामान्य स्पीड पोस्ट शुल्क 

50 ग्राम तक वजन के लिए: 
  • स्थानीय क्षेत्र में भेजने पर: ₹38 प्रति आर्टिकल 
  • देश के अन्य हिस्सों में भेजने पर: ₹94 प्रति आर्टिकल
51 ग्राम से 250 ग्राम तक: 
  • शुल्क ₹118 से ₹154 प्रति आर्टिकल तक रहेगा। 
251 ग्राम से 500 ग्राम तक: 
  • शुल्क ₹140 से ₹186 प्रति आर्टिकल तक तय किया गया है।

48 Speed Post के लिए कितना देना होगा शुल्क ? 

रिटेल ग्राहकों के लिए 48 Speed Post सेवा का शुल्क ₹61 से ₹121 प्रति आर्टिकल के बीच रखा गया है। वहीं बल्क में डाक भेजने वाले व्यावसायिक ग्राहकों और अनुबंधित संस्थानों के लिए अलग दरें लागू होंगी। 
  • 24 Speed Post: ₹38 से ₹100 प्रति आर्टिकल 
  • 48 Speed Post: ₹48 से ₹72 प्रति आर्टिकल
रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग राखी भेजते हैं, ऐसे में नए नियमों के लागू होने के बाद राखी भेजने से पहले सही श्रेणी और शुल्क की जानकारी रखना जरूरी होगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें