Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन
W 𝕏 f
होम शिक्षा खेल-खेल में होगी पढ़ाई की शुरुआत, पहली कक्षा के छ…
3 महीने का रेडीनेस प्रोग्राम
3 महीने का रेडीनेस प्रोग्राम
शिक्षा

खेल-खेल में होगी पढ़ाई की शुरुआत, पहली कक्षा के छात्रों के लिए नई शिक्षा पहल

सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए इस शैक्षणिक सत्र से 3 महीने का रेडीनेस प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। एससीईआरटी द्वारा तैयार मॉड्यूल के तहत खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भाषा, अक्षर और संख्या का बुनियादी ज्ञान दिया जाएगा, ताकि वे स्कूल के माहौल में आसानी से घुल-मिल सकें और पढ़ाई में रुचि विकसित कर सकें।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jun 2026, 03:37 PM
रायपुर

नई शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए विशेष 3 महीने का रेडीनेस प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को स्कूल के नए वातावरण से सहजता से जोड़ना और उनमें पढ़ाई के प्रति शुरुआती रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई के बजाय खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस कार्यक्रम के लिए विशेष मॉड्यूल तैयार किया है। इसके आधार पर शिक्षक बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान से परिचित कराएंगे, ताकि उनकी सीखने की प्रक्रिया मजबूत आधार से शुरू हो सके।

नए माहौल में घुलने-मिलने पर रहेगा जोर

शिक्षा विभाग का मानना है कि पहली बार स्कूल आने वाले कई बच्चों को नए वातावरण में खुद को ढालने में समय लगता है। ऐसे में वे पढ़ाई में सहज नहीं हो पाते और शुरुआती कक्षाओं में ही सीखने की गति प्रभावित होने लगती है। रेडीनेस प्रोग्राम का उद्देश्य इसी चुनौती को दूर करना है, ताकि बच्चे आत्मविश्वास के साथ स्कूल जीवन की शुरुआत कर सकें। विभाग के अनुसार, विभिन्न अध्ययनों में यह पाया गया है कि यदि बच्चों में शुरुआती स्तर पर भाषा और गणित की मूलभूत समझ विकसित नहीं हो पाती, तो आगे की कक्षाओं में उन्हें पढ़ाई में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण पहली कक्षा के विद्यार्थियों को शुरुआत से ही मजबूत आधार देने के लिए यह कार्यक्रम तैयार किया गया है।

खेल आधारित गतिविधियों से होगी पढ़ाई

रेडीनेस प्रोग्राम के दौरान शिक्षक कविता, कहानी, अभिनय, पशु-पक्षियों की आवाजों की पहचान, चित्रों को पहचानना, रंग भरना, बिंदुओं को जोड़ना, चित्रों का मिलान, कागज चिपकाने जैसी रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। इसके साथ ही बच्चों को अक्षरों और संख्याओं की पहचान भी मनोरंजक तरीकों से कराई जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों पर पढ़ाई का दबाव डालने के बजाय उन्हें आनंददायक माहौल में सीखने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे स्कूल से जुड़ाव महसूस करें और आगे की शिक्षा के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार हो सकें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें