Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › रायपुर › मामूली विवाद में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या, फर…
रायपुर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
रायपुर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

मामूली विवाद में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या, फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रायपुर में डागा बिल्डिंग के पास जानी की हत्या के मामले में फरार आरोपी नदीम खान उर्फ जगीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंबल को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने कथित तौर पर पत्थर से जानी के सिर पर वार किया था। वारदात के बाद वह नागपुर भाग गया और बाद में हुलिया बदलकर रायपुर लौट आया, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 01:10 PM · अपडेट: 22 Sep 2026, 10:05 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में डागा बिल्डिंग के पास जानी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी नदीम खान उर्फ जगीरा (40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। वारदात के बाद आरोपी रायपुर छोड़कर नागपुर चला गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। बाद में हुलिया बदलकर रायपुर लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जानी और जगीरा के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। 
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जगीरा ने पास पड़े पत्थर से जानी के सिर के पीछे दो-तीन बार वार किया। गंभीर चोट लगने के बाद जानी वहीं गिरकर अचेत हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला 23 जुलाई 2026 का है। सिटी कोतवाली पुलिस को डागा बिल्डिंग के सामने एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान जानी के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया। 

कंबल को लेकर शुरू हुआ था विवाद

इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नदीम खान उर्फ जगीरा खानाबदोश प्रवृत्ति का है और डागा बिल्डिंग के आसपास खुले स्थान पर अन्य लोगों के साथ रहता और सोता था। घटना की रात जानी शराब के नशे में वहां पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, जानी ने जगीरा का कंबल छीनने की कोशिश की और उसी स्थान पर पेशाब करने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर जगीरा ने पास पड़ा पत्थर उठाकर जानी के सिर के पीछे कथित तौर पर दो-तीन वार कर दिए। हमले के बाद जानी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसे अचेत देखकर जगीरा वहां से भाग निकला। हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

इसके साथ ही क्षेत्र में रहने और घूमने वाले लोगों से पूछताछ की गई। जांच में नदीम खान उर्फ जगीरा की भूमिका संदिग्ध मिली। उसकी पहचान शहीद हमीद नगर में कब्रिस्तान के पास रहने वाले 40 वर्षीय नदीम खान के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, जगीरा को जब पता चला कि उसकी तलाश की जा रही है तो वह रायपुर छोड़कर नागपुर चला गया। स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण वह अलग-अलग स्थानों पर घूमता रहा। बताया गया कि वह उर्स और मजारों के आसपास रुकता और भिक्षा मांगकर अपना जीवन-यापन करता था। लगातार जगह बदलने के कारण पुलिस को उसे पकड़ने में परेशानी हो रही थी। कुछ समय बाद आरोपी अपना हुलिया बदलकर दोबारा रायपुर लौट आया। 

हुलिया बदलकर रायपुर लौटा, फिर भी नहीं बच सका

यहां भी वह अलग-अलग इलाकों में घूमकर भिक्षा मांग रहा था। पुलिस इस दौरान उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और अन्य भिक्षुओं से लगातार जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जगीरा हुलिया बदलकर रायपुर में घूम रहा है। जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने संभावित स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें