Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › INSPIRE Award: छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थियों को म…
Gajendra Yadav addressing students at INSPIRE MANAK Award programme(Image Source:CGDPR)
Gajendra Yadav addressing students at INSPIRE MANAK Award programme(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

INSPIRE Award: छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर

INSPIRE Award: लगभग 40 विद्यार्थियों को इंस्पायर-मानक योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जापान से लौटे पांच प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। योजना का उद्देश्य कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उनके नए विचारों को प्रोत्साहित करना है।

स
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 05:55 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
INSPIRE Award: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चयनित लगभग 40 विद्यार्थियों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर मिला यह बहुत हर्ष की बात है, केंद्र सरकार की पहल से संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई मौलिक प्रतिभा होती है, आवश्यकता है उसे पहचानने और उचित अवसर प्रदान करने की। ड्रोन तकनीक, सौर ऊर्जा और दैनिक जीवन में उपयोगी विभिन्न आविष्कारों का उदाहरण देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षा सचिव ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से लगभग 80 हजार नवाचारी विचार सामने आए हैं, उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने आविष्कारों को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाले अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। 

 इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन - शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
इंस्पायर-मानक योजना के तहत चयनित छात्रा को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान करते शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

नवाचार, मेहनत और सोच से मिलती है सफलता

नवाचार का अर्थ केवल नई चीजों का आविष्कार करना नहीं, बल्कि पुराने कार्यों को नए और बेहतर तरीकों से करना भी है, विद्यार्थियों को नए विचार विकसित करने, प्रयोग करने तथा अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी चाहे ग्रामीण क्षेत्र, आदिवासी अंचल अथवा किसी भी सामाजिक परिवेश से आते हों, उन्हें स्वयं को कभी कम नहीं समझना चाहिए। सफलता का आधार व्यक्ति की पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि उसकी क्षमता, मेहनत और सोच होती है,भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी, हिंदी, छत्तीसगढ़ी अथवा कोई भी भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है। वास्तविक महत्व विषय की समझ, ज्ञान और कार्य करने की योग्यता का है।

जापान से लौटे प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव

रायपुर के बीटीआई ग्राउण्ड परिसर में स्थित एससीआरटी भवन के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से चयनित चालीस विद्यार्थियों के साथ ही जुलाई माह में इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में राज्य के पाँच प्रतिभागियों को जापान देश जाने और सीखने का अवसर मिला उनको भी सम्मानित किया गया । साथ ही जापान से वापस आए प्रतिभागी रमन दास मानिकपुरी, समीक्षा साहू, सुनयना और शैयाद अली ने अपने अनुभव को भी साझा किया । इस अवसर पर  लोक शिक्षण विभाग के संचालक ऋतुराज रघुवंशी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित चयनित छात्र एवं छात्राएँ, शिक्षकगण उपस्थित रहे । 

 इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन - शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रायपुर में इंस्पायर-मानक योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए

छात्रों को नवाचारी मॉडल बनाने के लिए मिलते हैं 10 हजार रुपए

ज्ञात हो कि इंस्पायर–मानक अवार्ड योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) के सहयोग से संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को उनके मौलिक एवं नवाचारी विचारों पर आधारित प्रोजेक्ट या मॉडल विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें