Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने उठाई आवाज, विद्यालय…
नशामुक्ति शपथ लेते विद्यार्थी और शिक्षक
नशामुक्ति शपथ लेते विद्यार्थी और शिक्षक
महासमुंद

नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने उठाई आवाज, विद्यालय परिवार ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

दुलारपाली स्कूल में एनएसएस इकाई ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

प्रकाशित: 06 Aug 2026, 09:47 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 01:05 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली में एन एस इकाई की अगुवानी में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य प्रेमानंद भोई ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों से अच्छे संस्कारों को अपनाने आग्रह 

इस अवसर पर व्याख्याता टी. एल. पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को अपनाए, तो एक सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। रेडक्रॉस काउंसलर रोहित कुमार साहू ने स्वयं, समाज व देशहित में विद्यार्थियों से जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरण करने का आग्रह किया।

समाज को नशामुक्त बनाने संकल्प 

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयीन कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण छात्रसंघ सांस्कृतिक सचिव परी वैष्णव के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार नायक,रोहित कुमार साहू,कविता पटेल,राकेश प्रधान डी एल खटकर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान क्लब प्रभारी सुशांत प्रधान ने किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें