Monday, 21 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम शिक्षा सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्री परीक्षा का रिज…
CGPSC SI भर्ती रिजल्ट 2026
CGPSC SI भर्ती रिजल्ट 2026
शिक्षा Featured

सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक चरण का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। अब उम्मीदवारों को Mains में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 24 से 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

प्रकाशित: 06 Aug 2026, 03:22 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:03 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक चरण का परिणाम जारी कर दिया है। घोषित नतीजों के मुताबिक, कुल 7,301 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए सफलता हासिल की है। अब इन सफल उम्मीदवारों को अगले दौर में शामिल होने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राज्य में कुल 341 रिक्त पदों को भरने के लिए सीजीपीएससी ने 12 जुलाई 2026 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। 

7, 301 उम्मीदवारों का अगले चरण के चुना

परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में कुल 183 केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में राज्यभर से हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से प्रदर्शन के आधार पर 7,301 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर पद के लिए मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 तय की गई हैं। 

नए अपडेट के लिए वेबसाइट देखे

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए जल्द ही ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन की तारीखों और परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई अपडेट के लिए सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां एक नज़र में:

  • कुल विज्ञापित पद: 341

  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 12 जुलाई 2026

  • परीक्षा केंद्रों की संख्या: 183 (33 जिलों में)

  • मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार: 7,301

  • संभावित मुख्य परीक्षा तिथियां: 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026

  • अनिवार्य प्रक्रिया: मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें