Friday, 21 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप
W 𝕏 f
होम रायपुर शक्कर हुई महंगी: 43 से बढ़कर 71 रुपए किलो पहुंचा …
शक्कर की कीमत बढ़ी
शक्कर की कीमत बढ़ी
रायपुर

शक्कर हुई महंगी: 43 से बढ़कर 71 रुपए किलो पहुंचा भाव, त्योहारों पर बढ़ेगी मिठाई की कीमत

त्योहारी सीजन से पहले शक्कर के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई है। डेढ़ महीने में थोक भाव 42-43 रुपये से बढ़कर 69-71 रुपए किलो तक पहुंच गया। कम आवक, सीमित स्टॉक और एथेनॉल उत्पादन के असर को कीमत बढ़ने की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में मिठाई और बेकरी उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
21 Aug 2026, 04:20 PM
रायपुर
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले शक्कर की बढ़ती कीमतों ने कारोबारियों के साथ आम उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ा दी है। करीब डेढ़ महीने पहले तक थोक बाजार में 42 से 43 रुपए किलो बिक रही शक्कर अब 69 से 71 रुपए किलो तक पहुंच गई है। इस तरह कम समय में कीमत में करीब 28 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शक्कर के दाम में अचानक आई इस तेजी का असर घरेलू बजट पर पड़ने के साथ ही आने वाले दिनों में मिठाई और बेकरी उत्पादों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। इस बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक परिस्थितियां भी जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि यह स्थिति लंबे समय तक रहने की उम्मीद नहीं है और जल्द ही बाजार में हालात सामान्य हो सकते हैं।

आवक कम होने से बढ़ी कीमत

थोक कारोबारियों के मुताबिक बाजार में शक्कर की आवक घटने और उपलब्ध स्टॉक सीमित होने के कारण कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि गन्ने के रस और शीरे का इस्तेमाल एथेनॉल उत्पादन में बढ़ने से चीनी बनाने के लिए उपलब्ध गन्ने पर भी असर पड़ा है। इस सीजन में गन्ने और चीनी का उत्पादन अनुमान से कम रहने की बात सामने आ रही है। इसके चलते बाजार में आपूर्ति का दबाव बढ़ा है और थोक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी के एक थोक कारोबारी के अनुसार जुलाई में शक्कर का भाव करीब 42 से 43 रुपए प्रति किलो था।

डेढ़ महीने में 28 रुपए तक बढ़े दाम

अब यही शक्कर 69 से 71 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। कीमतों में इस तेजी का असर मांग पर भी पड़ा है और महंगी शक्कर के कारण खरीदारी कुछ कम हुई है। कारोबारियों के मुताबिक गुरुवार को थोक बाजार में शक्कर 69 से 71 रुपए किलो तक बिकी। आने वाले दिनों में कीमतों में और कितनी बढ़ोतरी होगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कारोबारियों का कहना है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की नीति के चलते गन्ने और गन्ने के रस का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में बढ़ा है। इसका असर चीनी उत्पादन के लिए उपलब्ध कच्चे माल पर पड़ा है। सीजन के अंतिम दौर में स्टॉक कम होने और उत्पादन में कमी के बीच आपूर्ति प्रभावित होने से बाजार में शक्कर की कीमत बढ़ी है।

त्योहारों में बढ़ सकती है मिठाई की कीमत

छत्तीसगढ़ में शक्कर की बड़ी मात्रा महाराष्ट्र के बीड, लातूर समेत दूसरे क्षेत्रों से आती है। इन इलाकों से आवक प्रभावित होने का असर प्रदेश के थोक बाजार पर भी पड़ा है। रक्षाबंधन, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाई, बेकरी और अन्य खाद्य उत्पादों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि शक्कर की मौजूदा कीमतें बनी रहती हैं तो इसका असर इन उत्पादों की लागत पर पड़ना तय माना जा रहा है। कारोबारियों के मुताबिक शक्कर महंगी रहने पर मिठाई और बेकरी उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में त्योहारी खरीदारी के दौरान उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें