Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Hostel Case: नौवीं के छात्र ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, प्रबंधन के 4 लोगों पर FIR Nagpur Robbery Case: खेत में पैरे के नीचे दबी मिली 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी Nursing Home Sealed: बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग ने किया सील Food Safety Campaign: खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़! फार्म हाउस किचन पर कार्रवाई, लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Hostel Case: नौवीं के छात्र ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, प्रबंधन के 4 लोगों पर FIR Nagpur Robbery Case: खेत में पैरे के नीचे दबी मिली 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी Nursing Home Sealed: बिना लाइसेंस चल रहा आंचल नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग ने किया सील Food Safety Campaign: खाने की गुणवत्ता से खिलवाड़! फार्म हाउस किचन पर कार्रवाई, लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड Shahdol Panchayat: ढाबे से पूजा सामग्री की खरीदी पर उठे सवाल, पंचायत के खर्चों का हिसाब सुर्खियों में Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Jail: हत्या के मामले में सजा काट रहा बंदी …
Central Jail Raipur(Image Source: Social Media)
Central Jail Raipur(Image Source: Social Media)
रायपुर

Raipur Jail: हत्या के मामले में सजा काट रहा बंदी पैरोल के बाद हुआ फरार, 18 साल बाद कार्रवाई

Raipur Jail: रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा गणेश देवांगन 10 दिन की पैरोल पर केंद्रीय जेल से बाहर आने के बाद पिछले 18 साल से फरार है। 23 जुलाई 2008 को पैरोल पर रिहा होने के बाद वह तय समय पर जेल नहीं लौटा।

स
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 05:08 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Jail: केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद पिछले 18 साल से लापता है। 10 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से निकला गणेश देवांगन निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटा। अब करीब 18 साल बाद कोतवाली थाना पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार, बंदी गणेश देवांगन पिता लक्ष्मीनारायण देवांगन को 23 जुलाई 2008 को 10 दिन के पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस जेल पहुंचना था, लेकिन वह निर्धारित तारीख पर नहीं पहुंचा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

जेल अधीक्षक ने फरार बंदी के खिलाफ पुलिस को लिखा पत्र

इस मामले में केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक ने 19 नवंबर 2026 को कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र भेजकर फरार बंदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पत्र के मुताबिक, बंदी क्रमांक 9480/95 गणेश देवांगन को जिला दंडाधिकारी रायपुर के आदेश के तहत पैरोल पर छोड़ा गया था। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद उसके वापस नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने पहले भी पुलिस से पत्राचार किया था।

हाईकोर्ट से जुड़े मामले में पुलिस से मांगी जानकारी

जेल रिकॉर्ड में बंदी का पुराना पता पुरानी बस्ती क्षेत्र के मिनीमाता चौक-बूढ़ेश्वर चौक का बताया गया है। संबंधित दस्तावेजों और थाना सीमा की जांच के बाद मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का पाया गया। जेल अधीक्षक ने अपने पत्र में बताया कि यह मामला उच्च न्यायालय से संबंधित है।इसी वजह से पुलिस से बंदी की वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाने और दर्ज FIR की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।

फरार बंदी के खिलाफ IPC की धारा 224 के तहत FIR

केंद्रीय जेल से मिले पत्र और दस्तावेजों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गणेश देवांगन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। अब पुलिस के सामने 18 साल से फरार बंदी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की चुनौती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें