Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › संदिग्ध मौत : पुलिस ने CCTV और पोस्टमॉर्टम रिपोर्…
कैदी की संदिग्ध मौत और पुलिस जांच रिपोर्ट
कैदी की संदिग्ध मौत और पुलिस जांच रिपोर्ट
रायगढ़

संदिग्ध मौत : पुलिस ने CCTV और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मारपीट के आरोपों से किया इनकार

रायगढ़ जिले में आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार 32 वर्षीय कैदी संजय बघेल की जेल में संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और अवैध वसूली के आरोप लगाए थे, जबकि पुलिस ने CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर इन आरोपों से इनकार किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jun 2026, 05:29 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 05:40 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायगढ़ जिले में आबकारी एक्ट के तहत बंद कैदी संजय बघेल (32) की जेल में संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और अवैध रूप से पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पूरे मामले की न्यायिक जांच जेएमएफसी रायगढ़ द्वारा की जा रही है।

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी शशि मोहन सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पीएस भगत ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और पूरी कार्रवाई का विवरण साझा किया। पुलिस ने दावा किया कि उपलब्ध साक्ष्यों के अनुसार थाने में किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई।

30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तारी का मामला

पुलिस के अनुसार 10 जून की सुबह मुखबिर की सूचना पर अरसीपाली चौक के पास दबिश दी गई थी। यहां संजय बघेल के कब्जे से करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके बाद उसे दोपहर 12:43 बजे थाना लाया गया और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को थाने के बंदीगृह के बाहर बैठाया गया और तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक का भाई अजय बघेल सहित परिजन थाने पहुंचे। दोपहर करीब 2:15 बजे विधिवत गिरफ्तारी दर्ज कर इसकी जानकारी भी परिजनों को दी गई। पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में आरोपी संजय बघेल को आराम की स्थिति में बैठे देखा गया। वीडियो में पुलिसकर्मी उसे पानी और भोजन उपलब्ध कराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा परिजनों से बातचीत के दृश्य भी रिकॉर्ड में दिखाए गए हैं।

कोई चोट नहीं मिली

पुलिस के अनुसार शाम को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसने किसी भी तरह की चोट या स्वास्थ्य समस्या की शिकायत नहीं की। चिकित्सकीय रिपोर्ट में उसे पूरी तरह फिट बताया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आरोपी को दूसरे मामले के साथ न्यायालय में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया। इस दौरान एक परिजन भी मौजूद था, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहने का दावा पुलिस ने किया है।

पैसे लेने के आरोपों की अलग जांच

परिजनों द्वारा लगाए गए पैसे लेने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। साथ ही जांचकर्ता प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और आरक्षक शंभू चौहान को लाइन अटैच कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान तो पाए गए हैं, लेकिन उन्हें मौत का कारण नहीं माना गया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच की अनुशंसा की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामला न्यायिक जांच के अधीन है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच अलग-अलग स्तर पर जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें