Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्प…
ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार
ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार
रायपुर

कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार

Directorate General of GST Intelligence रायपुर जोनल यूनिट ने 6.93 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना वास्तविक माल खरीदे फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए का टैक्स लाभ लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jun 2026, 05:07 PM · अपडेट: 17 Jun 2026, 03:59 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (Directorate General of GST Intelligence) रायपुर जोनल यूनिट ने करीब 6.93 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार किया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्म ने बिना किसी वास्तविक माल की खरीद के केवल फर्जी बिलों के आधार पर लगभग 7 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) प्राप्त किया। यह टैक्स लाभ उन कंपनियों के जरिए लिया गया, जो केवल कागजों पर मौजूद थीं और वास्तविक रूप से सक्रिय नहीं थीं।

पांच महीने से फरार था मुख्य आरोपी

अधिकारियों के अनुसार हरीश वाधवानी पिछले लगभग पांच महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कई अदालतों में अग्रिम जमानत याचिकाएं दायर कीं, लेकिन उसे किसी भी स्तर पर राहत नहीं मिली। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां से भी याचिका खारिज हो गई, जिसके बाद DGGI ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि ओम किरण इस्पात उद्योग ने कई ऐसे व्यापारियों से बिल लिए थे, जिनके GST नंबर बाद में रद्द या निलंबित कर दिए गए थे। इसी आधार पर करोड़ों रुपए का फर्जी ITC क्लेम किया गया और उसका उपयोग भी किया गया। यह पूरी कार्रवाई एडिशनल डायरेक्टर जनरल सुजीत मलिक के नेतृत्व में की गई। जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

और गिरफ्तारियां हो सकती हैं जल्द

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। फर्जी बिलिंग का एक बड़ा नेटवर्क सामने आने की आशंका है। आने वाले दिनों में इस केस में और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) तब होता है जब कोई व्यापारी बिना वास्तविक खरीद या सेवा के केवल फर्जी बिलों के आधार पर टैक्स में छूट लेता है।

इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान होता है। GST कानून के तहत फर्जी इनवॉइस बनाना या उसका उपयोग करना गंभीर अपराध माना जाता है। इसमें दोषी पाए जाने पर जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है।

Directorate General of GST Intelligence ने स्पष्ट किया है कि GST चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने कारोबारियों को चेतावनी दी है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें