Sunday, 28 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद नशीली दवाओं की तस्करी : चेकिंग के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से मिली ड्रग्स, सात गिरफ्तार बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : बारिश में गिरी कच्ची दीवार, दो सगी बहनों की मौत, महिला गंभीर मौत का हाईवे : अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को रौंदा, मौके पर ही थमी सांसें सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद नशीली दवाओं की तस्करी : चेकिंग के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से मिली ड्रग्स, सात गिरफ्तार बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : बारिश में गिरी कच्ची दीवार, दो सगी बहनों की मौत, महिला गंभीर मौत का हाईवे : अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को रौंदा, मौके पर ही थमी सांसें सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च
W 𝕏 f
होम खेल प्रदेश का गौरव : ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया भारत …
0:00
एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव
खेल

प्रदेश का गौरव : ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया भारत का मान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीते

राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और कांस्य पदक जीते। उन्होंने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाकर कुल 194 किलो का प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए इसे प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 May 2026, 11:41 AM
रायपुर

राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके इस दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने बताया प्रेरणादायक उपलब्धि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पूरे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए गौरव का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी। उनकी सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
आयोजन
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें