Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग स्वास्थ्य परीक्षण : ग्रामीणों तक पहुंचीं आयुष सेव…
बेलर में आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला
बेलर में आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला
रायपुर संभाग

स्वास्थ्य परीक्षण : ग्रामीणों तक पहुंचीं आयुष सेवाएं, बेलर में स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़

विकासखंड अभनपुर के ग्राम बेलर में आयोजित प्रथम आयुष स्वास्थ्य मेले में 367 ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। शिविर में बीपी और शुगर जांच के साथ 150 लोगों को आयुष क्वाथ दिया गया तथा आयुर्वेद, योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jun 2026, 10:17 AM · अपडेट: 05 Aug 2026, 05:57 AM
​अभनपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक चिकित्सा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाति रावत के मार्गदर्शन में विकासखंड अभनपुर के ग्राम बेलर में प्रथम आयुष स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी सेहत की जांच कराई और निशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच शीलादेवी टंडन, चन्द्रशेखर टंडन तथा अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

367 मरीजों का परीक्षण, बीपी और शुगर की जांच

शिविर प्रभारी डॉ. विनीता सोनवानी ने बताया कि एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले में कुल 367 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के दौरान 211 लोगों के रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच की गई, जबकि 63 मरीजों की शुगर जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। बदलते मौसम और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए शिविर में पहुंचे 150 ग्रामीणों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला 'आयुष क्वाथ' (काढ़ा) वितरित किया गया, जिससे लोगों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। शिविर के दौरान डॉक्टरों ने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में आयुर्वेद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए सही दिनचर्या और ऋतुचर्या अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही स्वास्थ्य एवं योग से जुड़े जागरूकता ब्रोशर भी वितरित किए गए। योग प्रशिक्षक भुवनेश्वरी साहू ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा बताया कि नियमित योग से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

डॉक्टरों और कर्मचारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में आयुष विभाग के चिकित्सकों और सहायक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में डॉ. शीतला देवी चौहान, डॉ. शशि भूषण तिवारी, डॉ. डोलानारायन पटेल, डॉ. दीप्ति श्रीवास और डॉ. अंकिता पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं व्यवस्था और संचालन में चोवा राम साहू, हेमंत कुमार मेंश्राम, तोषण साहू, दुर्गा प्रसाद देवांगन, पुष्पा सोनवानी, शैलेन्द्र देवांगन, अंकित हलधर और डेमन यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस आयुष स्वास्थ्य मेले को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला। स्वास्थ्य सेवाओं और निशुल्क उपचार की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें