Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार राजस्व विभाग : मंत्री टंक राम वर्मा का औचक निरीक्…
मंत्री टंक राम वर्मा ने किया निरीक्षण
मंत्री टंक राम वर्मा ने किया निरीक्षण
राज्य सरकार

राजस्व विभाग : मंत्री टंक राम वर्मा का औचक निरीक्षण, धीमे कामकाज पर अधिकारियों की लगी क्लास

मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और डायवर्सन जैसे मामलों के धीमे निपटारे पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने साफ-सफाई, फाइल प्रबंधन और राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 11:42 AM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने मंगलवार को रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त कार्यालय का अचानक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। मंत्री के औचक दौरे से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निपटारे में लापरवाही और धीमी कार्यप्रणाली सामने आने पर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

साफ-सफाई और फाइल प्रबंधन सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने तहसील कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कार्यालय में फैली अव्यवस्था और फाइलों के खराब रखरखाव पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के लिए स्वच्छ वातावरण, बैठने की बेहतर व्यवस्था और पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि सरकारी दस्तावेज और फाइलें व्यवस्थित तरीके से रखी जाएं ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

विभिन्न शाखाओं और न्यायालयों का किया निरीक्षण

राजस्व मंत्री ने तहसील कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान वे भुइयां शाखा, कानूनगो शाखा, WBN शाखा और मालजमादार शाखा पहुंचे तथा वहां लंबित प्रकरणों और रिकॉर्ड की स्थिति की समीक्षा की।इसके अलावा उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों का भी निरीक्षण कर न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी ली। कोर्ट की सुनवाई में लगातार तारीख दिए जाने की शिकायतों पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व न्यायालयों में नियमित और प्रभावी सुनवाई होनी चाहिए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

तारीख पर तारीख” की संस्कृति खत्म करने की चेतावनी

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि कई लोग सुबह से शाम तक अपनी सुनवाई के इंतजार में बैठे रहते हैं, लेकिन बिना सुनवाई अगली तारीख दे दी जाती है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशैली में तुरंत सुधार लाया जाए।मंत्री ने निर्देश दिए कि हर मामले की समय-सीमा तय कर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

लंबित मामलों को शून्य करने का लक्ष्य

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान बताया कि तहसील कार्यालय में अब तक कुल 65,390 प्रकरण दर्ज हुए थे, जिनमें से 64,702 मामलों का निराकरण किया जा चुका है। वर्तमान में 688 प्रकरण लंबित हैं।इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का भी तय समय सीमा के भीतर निराकरण कर लंबित प्रकरणों की संख्या शून्य करने की दिशा में काम किया जाए।

आम जनता से सीधे मिले मंत्री

निरीक्षण के दौरान मंत्री केवल कार्यालयीन समीक्षा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने परिसर में मौजूद आम नागरिकों से भी सीधा संवाद किया। लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्री के सामने रखीं।मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े

संभाग आयुक्त कार्यालय में भी दिए सख्त निर्देश

तहसील कार्यालय के बाद मंत्री नवीन संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। मंत्री ने संभाग आयुक्त को निर्देशित किया कि सभी जिलों में राजस्व मामलों के निपटारे की वास्तविक स्थिति का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें