Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Kanger Valley Safari: 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी,…
Kanger Valley National Park Safari Begins Early in Bastar(Image Source: CGDPR)
Kanger Valley National Park Safari Begins Early in Bastar(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Kanger Valley Safari: 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, पर्यटकों को मिलेगा रोमांच

Kanger Valley Safari: बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष सफारी सत्र 12 दिन पहले शुरू किया गया है। पर्यटक कोटमसर गुफा, कांगेर धारा, तीरथगढ़ जलप्रपात के साथ बम्बू राफ्टिंग और कयाकिंग का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों को धुरवा जनजातीय नृत्य से बस्तर की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

य
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 04:58 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanger Valley Safari: बस्तर के प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही पर्यटक राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) उत्तम गुप्ता ने मंगलवार को सत्र का पहला टिकट जारी कर जिप्सी सफारी का शुभारंभ किया। 
मानसून के बाद शुरू हुए इस सत्र में पर्यटक कोटमसर गुफा, कांगेर धारा और प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात का भ्रमण कर सकेंगे। इसके साथ ही मांझीपाल में बम्बू राफ्टिंग और कयाकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकेंगे। सफारी सत्र के समय से पहले शुरू होने से पर्यटकों को बस्तर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय आजीविका को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

कांगेर घाटी नेशनल पार्क में सफारी का शुभारंभ करते अधिकारी

धुरवा जनजातीय नृत्य होगा विशेष आकर्षण

पर्यटकों को बस्तर की जनजातीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए कोटमसर बैरियर पर इको विकास समिति द्वारा धुरवा जनजातीय नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने के साथ समुदाय के लिए आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्लास्टिक मुक्त सफारी पर जोर

राष्ट्रीय उद्यान में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए इस बार प्लास्टिक मुक्त सफारी पर विशेष जोर दिया गया है। उद्यान के निदेशक गौतम नारायण पडिभार के निर्देशानुसार उद्यान क्षेत्र में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पर्यटकों से प्लास्टिक की बोतलें और पॉलीथिन साथ नहीं लाने तथा उद्यान की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें