Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो रहा 41.5 लाख का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से 3 तस्कर गिरफ्तार Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो रहा 41.5 लाख का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से 3 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम तकनीक Tata Motors: नई सेडान कार Aeris लाएगी Tigor की जग…
Tata Aeris new sedan leaked design concept (Image Source: CarDekho)
Tata Aeris new sedan leaked design concept (Image Source: CarDekho)
तकनीक Featured

Tata Motors: नई सेडान कार Aeris लाएगी Tigor की जगह, सामने आई तस्वीरें

Tata Motors अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए मॉडल Aeris से रिप्लेस करने की तैयारी में है। हाल ही में इस नई कार की तस्वीरें और लेफ्ट फ्रंट थ्री क्वार्टर एंगल सामने आए हैं।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 08:26 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tata Motors: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों एक खबर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। अगर आप भी कॉम्पैक्ट सेडान या हैचबैक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो टाटा मोटर्स के शोरूम से जुड़ी यह नई अपडेट आपके काम की हो सकती है। कार इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान 'टाटा टिगोर' (Tata Tigor) को बंद करने की तैयारी में है। कंपनी इसकी जगह एक बिल्कुल नया मॉडल 'Tata Aeris' पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस खबर पर अपनी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन ऑटो एक्सपरर्ट्स और कार लवर्स के बीच इस नई गाड़ी को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई हैं। 

डिजाइन में दिखेगा नया अवतार, तस्वीरें हुई वायरल 

हाल ही में इंटरनेट पर इस नई गाड़ी की कुछ कथित तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें टाटा एरिस (Tata Aeris) का 'लेफ्ट फ्रंट थ्री-क्वार्टर' व्यू साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका लुक और डिजाइन मौजूदा टिगोर के मुकाबले काफी शार्प, एयरोडायनामिक और मॉडर्न है। टाटा मोटर्स पिछले कुछ सालों से अपनी गाड़ियों की डिजाइन लैंग्वेज (Design Language) पर काफी काम कर रही है, चाहे बात नेक्सॉन की हो या हैरियर की। ऐसे में माना जा रहा है कि Aeris में भी कंपनी का नया और स्पॉटी फ्रंट लुक देखने को मिलेगा, जो युवाओं को खास पसंद आएगा।

टिगोर से कितनी अलग होगी Aeris? 

टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो को नया रूप देने में जुटी है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि टिगोर को रिप्लेस करने के लिए लाई जा रही इस नई कार में सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि कई नए और एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
  • ज्यादा केबिन स्पेस: नई प्लेटफॉर्म पर बनने के कारण इसमें रियर सीट यात्रियों के लिए बेहतर लेगरूम और हेडरूम मिलने की संभावना है।

  • आधुनिक इंटीरियर: बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कनेक्टेड कार तकनीक जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

  • इंजन और माइलेज: बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन वाले नए पेट्रोल और शायद सीएनजी (CNG) ऑप्शंस के साथ इसे पेश किया जा सकता है।

  • ग्राहकों को अब आधिकारिक पुष्टि का इंतजार 

    शुरुआती जानकारियों के सामने आने के बाद अब ग्राहकों और ऑटो प्रेमियों की नजरें टाटा मोटर्स के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं। फिलहाल हर कोई यह जानना चाहता है कि यह नई सेडान कब तक भारतीय सड़कों पर उतरेगी और इसकी संभावित कीमत क्या होगी। क्या आप टिगोर की जगह Tata Aeris को देखना पसंद करेंगे? अपनी राय हमें जरूर बताएं!
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    देश
    विदेश
    सरकारी सूचना
    राजनीति
    खेल
    मनोरंजन
    कारोबार
    कीर्तिमान विशेष
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें