Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Teacher Day Celebration: अमसेना स्कूल में शिक्षक …
Teachers Day Celebration in Amsena School ( Image Source - Keertiman Media)
Teachers Day Celebration in Amsena School ( Image Source - Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Teacher Day Celebration: अमसेना स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

Teacher Day Celebration: अमसेना के गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा कर शिक्षकों का स्वागत किया और उनके योगदान के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 06:50 PM
आरंग
Teacher Day Celebration: गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमसेना में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

पुष्पवर्षा कर शिक्षकों का किया स्वागत 

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों का विशेष रूप से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षक कक्ष से मंच तक शिक्षकों को कतारबद्ध होकर पुष्पवर्षा करते हुए मंच तक पहुंचाया। इसके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। 

विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जताया आभार 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ जीवन में सही मार्गदर्शन देने और बेहतर भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

प्राचार्य ने बताया शिक्षकों का महत्व 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप झा ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने का काम नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र और सशक्त समाज के निर्माण में गुरुजनों की भूमिका सर्वोपरि है। 

शिक्षकों ने भी साझा किए विचार 

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याताओं नरसिंह बंजारे, बाराती लाल मंगेशकर, भोजराम मनहरे, मेहर सिंह रावटे और द्वारिका कुर्रे ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और अच्छे मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

विद्यार्थियों ने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का संचालन उपशालानायिका कु. भारती कोशले ने किया। वहीं शालानायक सागर जांगड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षक दिवस समारोह विद्यालय में उत्साह और सम्मान के माहौल के साथ संपन्न हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें