Thursday, 22 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Teacher Day Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर रीवा …
Saraswati Shishu Mandir Reewa ( Image Source - Keertiman Media )
Saraswati Shishu Mandir Reewa ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Teacher Day Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर रीवा में शिक्षक दिवस पर आचार्यो-दीदियों को गणवेश प्रदान किया

Teacher Day Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर रीवा में शिक्षक दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र नशीने ने सभी दीदी-आचार्यों को गणवेश प्रदान किया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 05 Sep 2026, 05:53 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 12:05 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Teacher Day Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर रीवा में शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के दीदी-आचार्य, भैया-बहनों और समिति के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन, दीप मंत्र और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई।

विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान 

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में अनमोल वचन प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। भैया-बहनों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय और उनके शैक्षणिक योगदान के बारे में भी जानकारी दी। 

दीदी-आचार्यों का किया स्वागत 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय के दीदी-आचार्यों का स्वागत कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और सम्मान कार्यक्रम से समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र नशीने सहित विद्यालय के सभी दीदी-आचार्य और भैया-बहन इस अवसर पर उपस्थित रहे।

समिति की ओर से दी गई गणवेश 

शिक्षक दिवस समारोह के दौरान विद्यालय समिति की ओर से सभी दीदी-आचार्यों को गणवेश प्रदान किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र नशीने ने शिक्षकों को गणवेश वितरित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। 

शांति मंत्र के साथ हुआ समापन 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने समिति के सदस्यों और भैया-बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद शांति मंत्र के साथ शिक्षक दिवस कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें