Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग वेतन विसंगति पर शिक्षकों की हुंकार, विधानसभा घेरा…
विधानसभा घेराव में शामिल आरंग के शिक्षक
विधानसभा घेराव में शामिल आरंग के शिक्षक
रायपुर संभाग

वेतन विसंगति पर शिक्षकों की हुंकार, विधानसभा घेराव कर सरकार को चेताया

लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर आरंग विकासखंड से 800 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव महाआंदोलन में शामिल हुए। शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्ण सेवा लाभ और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष धरम दास पाटिल ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 07:43 PM · अपडेट: 22 Jul 2026, 09:19 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव महाआंदोलन में आरंग विकासखंड से 800 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वर्षों से लंबित मांगों पर तत्काल फैसला लेने की मांग की।

फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष धरम दास पाटिल के नेतृत्व में सुबह आरंग से शिक्षकों का बड़ा जत्था रायपुर के लिए रवाना हुआ। विधानसभा घेराव में आरंग की भागीदारी सबसे प्रमुख रही। शिक्षकों का कहना था कि लंबे समय से वे अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

धरम दास पाटिल ने कहा कि शिक्षक वर्ग लगातार धैर्य के साथ अपनी बात शासन तक पहुंचाता रहा है, लेकिन मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगें किसी नई सुविधा की नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित अधिकारों से जुड़ी हैं। सरकार को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए ताकि प्रदेश के हजारों शिक्षकों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके।


इन मांगों को लेकर घेरा विधानसभा

  • वर्षों से लंबित वेतन विसंगति का तत्काल निराकरण।
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति।
  • प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्ण सेवा लाभ प्रदान किया जाए।
  • टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कर पूर्ण सेवा सुरक्षा दी जाए।

आंदोलन में गिरजा शंकर देवांगन, राजमोहन श्रीवास्तव, विमल चंद सोनवानी, भीखम टंडन, अमित अग्रवाल, गुलाब साहू, गरीबा साहू, तुकाराम साहू, देव गायकवाड़, तोरण साहू, विश्राम प्रसाद बंजारे, सुधीर आचार्य, शेखर घृतलहरे, अर्चना शर्मा, चन्द्रशेखर साहू, उत्तम सिंह बंजारे, अरुण कुमार पटेल, राजकुमार नारंग, शिव कुमार खांडे, घनश्याम धृतलहरे, राम कुमार ध्रुव, हुमन लाल साहू, महेंद्र कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें