Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा Surguja Police Training: पुलिस को मिलेगी आधुनिक जांच की ट्रेनिंग, डिजिटल साक्ष्य और नए कानूनों पर फोकस Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा Surguja Police Training: पुलिस को मिलेगी आधुनिक जांच की ट्रेनिंग, डिजिटल साक्ष्य और नए कानूनों पर फोकस Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
W 𝕏 f
होम सक्ती सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब-चिकन पार्टी, वी…
शिक्षक शराब पार्टी विवाद
शिक्षक शराब पार्टी विवाद
सक्ती

सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब-चिकन पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सख्त

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी में शराब और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में 5 शिक्षक और एक स्वीपर स्कूल परिसर में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 06:40 PM · अपडेट: 21 Sep 2026, 10:17 PM
सक्ती
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक सरकारी स्कूल में शराब और चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर कुछ शिक्षक और एक स्वीपर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मामला मालखरौदा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में टेबल पर शराब की बोतलें और नॉनवेज रखा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ शिक्षक टेबल के आसपास बैठे नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। 

स्कूल छुट्टी के बाद पार्टी करने का आरोप

आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ शिक्षक और स्वीपर स्कूल परिसर में ही शराब और चिकन के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर में इस तरह की गतिविधियां पहले भी होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। 

पांच शिक्षक और स्वीपर को नोटिस जारी

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए नरेंद्र कुमार लहरें (लेक्चरर), राजू कुमार साहू (लेक्चरर), राजेश धीरी (लेक्चरर), दिनेश चक्रधारी (लेक्चरर) और रात्रे (स्वीपर) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीईओ ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल परिसर में अनुशासन बनाए रखने और ऐसी गतिविधियों पर सख्ती बरतने की बात कही है।
शिक्षकों और स्वीपर को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कुमुदिनी द्विवेदी (DEO, सक्ती)
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें