Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › सक्ती › Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनो…
Family seeks fair inquiry from Collector and DEO(Image Source: Keertiman Media)
Family seeks fair inquiry from Collector and DEO(Image Source: Keertiman Media)
सक्ती

Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश

Sakti School News: मिरौनी सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक कैलाश पटेल पर पांचवीं कक्षा की छात्रा से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत देकर जांच की मांग की है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

य
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 01:56 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 11:56 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सक्ती
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sakti School News: ग्राम मिरौनी स्थित सरकारी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पर पांचवीं कक्षा की छात्रा से अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक कैलाश पटेल कॉपी जांचने के दौरान छात्रा को गलत तरीके से छूते थे। इसके अलावा स्कूल में पदस्थ महिला स्वीपर के साथ शिक्षक के व्यवहार को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

स्कूल समय में मोबाइल चलाने का भी आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक कैलाश पटेल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते और कई बार स्कूल के समय मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं। उनका कहना है कि शिक्षक के इस रवैये से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिकायतकर्ताओं ने स्कूल में अनुशासन और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए।

छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

पांचवीं कक्षा की छात्रा ने शिकायत में बताया कि जब बच्चे शिक्षक से पढ़ाने के लिए कहते हैं तो उन्हें डांट दिया जाता है। छात्रा ने शिक्षक पर कई बार गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। स्कूल में कार्यरत रसोइया चंद्राबाई चौहान ने भी शिक्षक पर बच्चों की पढ़ाई में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे कई बार शिक्षक से पढ़ाने की बात कहते हैं, लेकिन उन्हें फटकार मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षक और स्कूल की महिला स्वीपर के साथ रहने को लेकर बच्चों ने अपनी बातें साझा की थीं।

डोमनपुर स्कूल में भी शिकायत का दावा

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि शिक्षक कैलाश पटेल इससे पहले शासकीय प्राथमिक शाला डोमनपुर में पदस्थ थे। वहां भी उनके व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद उनका स्थानांतरण किया गया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने बताया कि बच्चों से अभद्र व्यवहार की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें