Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके Eklavya School Case: कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों से अनुचित व्यवहार के आरोप, कलेक्टर-एसपी से शिकायत Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके Eklavya School Case: कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों से अनुचित व्यवहार के आरोप, कलेक्टर-एसपी से शिकायत Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत
W 𝕏 f
होम बीजापुर Eklavya School Case: कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों से…
Eklavya Vidyalaya Teacher Grievance Case(Image Source: Keertiman Media)
Eklavya Vidyalaya Teacher Grievance Case(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING बीजापुर

Eklavya School Case: कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों से अनुचित व्यवहार के आरोप, कलेक्टर-एसपी से शिकायत

छत्तीसगढ़ के रुद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दहिया के खिलाफ बच्चों से अनुचित व्यवहार की शिकायत सामने आई है। कुछ छात्रों और पालकों ने कलेक्टर व एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
13 Sep 2026, 03:08 PM
बीजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Eklavya School Case: छत्तीसगढ़ के रुद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दहिया पर बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर कुछ छात्र और उनके पालक कलेक्टर व एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। पालकों की शिकायत के अनुसार, शिक्षक के खिलाफ यह मामला वर्ष 2024 से चल रहा है। आरोप है कि लंबे समय से बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था, लेकिन डर और दबाव के कारण बच्चे पहले खुलकर अपनी बात नहीं रख पाए।

बच्चों ने पालकों को बताई पूरी बात

शिकायत के मुताबिक, कुछ समय पहले बच्चों ने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पालकों ने आपस में चर्चा कर प्रशासन तक पहुंचने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में सात बच्चों की ओर से शिकायत की गई है, जिसमें बच्चों और पालकों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं। पालकों का कहना है कि अब जब बच्चे सामने आए हैं तो पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी उठे सवाल

शिकायत में विद्यालय प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। पालकों का आरोप है कि जब बच्चों ने इस संबंध में प्राचार्य को जानकारी दी थी, तब मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को आश्रम से बाहर करने जैसी बातें कही गई थीं। पालकों का कहना है कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच कर उचित कदम उठाए जाने चाहिए थे।

एसडीएम कर रहे मामले की जांच

मामले को लेकर सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एकलव्य विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ अनुचित स्पर्श (बेड टच) संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। फिलहाल एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्यालय की प्राचार्य ई. नारायणअम्मा ने बताया कि शिक्षक दिवस से पहले बच्चों ने इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें