Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › आंसुओं का सैलाब : इंटरनेट पर रो पड़ा हर वो शख्स, …
मां से बात करते हॉस्टल के भावुक बच्चे
मां से बात करते हॉस्टल के भावुक बच्चे
मनोरंजन

आंसुओं का सैलाब : इंटरनेट पर रो पड़ा हर वो शख्स, जिसने कभी काटी है हॉस्टल की जिंदगी

हॉस्टल में रहने वाले कुछ छोटे बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे अपनी मां से फोन पर बात करते हुए भावुक होकर रोते नजर आ रहे हैं। मासूम बच्चों की भावनाओं ने लोगों को अपने हॉस्टल के शुरुआती दिनों की याद दिला दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 09:07 AM · अपडेट: 29 Oct 2026, 11:23 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
हॉस्टल की लाइफ बाहर से देखने में जितनी 'कूल' और आज़ाद लगती है, उसके पीछे का अकेलापन सिर्फ वही समझ सकता है जिसने कभी घर छोड़ा हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों का दिल भर आया। 
इस वीडियो ने इंटरनेट की जनता को भावुक तो किया ही है, साथ ही उन लाखों लोगों को उनके हॉस्टल के शुरुआती दिन याद दिला दिए हैं। इंस्टाग्राम के @daywithaviip नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ छोटे बच्चे हॉस्टल के कॉरिडोर में खड़े दिखाई दे रहे हैं। सबके हाथों में फोन है और वो अपने घर पर, खासकर अपनी मां से बात कर रहे हैं। 

मां की आवाज सुनते ही टपकने लगे आंसू

वीडियो की सबसे झकझोर देने वाली बात बच्चों की मासूमियत है। फोन कान से लगते ही और उधर से मां की आवाज़ सुनते ही कई बच्चों की आंखों से आंसू टपकने लगते हैं। कोई रोते-रोते मां को याद कर रहा है, तो कोई बस एक ही रट लगाए है कि उसे घर वापस आना है। पढ़ाई और एक बेहतर भविष्य के चक्कर में बचपन को घर से दूर इस तरह रोते देखना सोशल मीडिया यूज़र्स को अंदर तक इमोशनल कर गया। 

खु को संभालना आसान नहीं 

हॉस्टल का नाम आते ही दिमाग में नई दोस्ती, लेट-नाइट गपशप, मैगी पार्टियां और पढ़ाई का प्रेशर घूमने लगता है। लेकिन इस चकाचौंध के पीछे एक कड़वा सच 'होमसिकनेस' (घर की याद) भी है। शुरुआत में जब कोई बच्चा अपने मां-बाप से दूर एक अजनबी माहौल में रहने जाता है, तो उसके लिए खुद को संभालना बिल्कुल आसान नहीं होता। यह वीडियो इसी कड़वे और भावुक सच का आइना है।

कमेंट बॉक्स में छलका यूज़र्स का दर्द, बोले- "ये हमारी कहानी है"

वीडियो कब का है और किस जगह का है, इसकी पुख्ता जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे अपनी खुद की कहानी मानकर शेयर कर रहे हैं।

कमेंट सेक्शन में लोग अपने-अपने दिनों को याद कर रो रहे हैं:

  • एक यूज़र ने लिखा, "इसने मुझे मेरे हॉस्टल का पहला दिन याद दिला दिया, जब मैं भी वॉशरूम में छिपकर रोया करता था।"

  • एक अन्य यूज़र का कहना था, "चाहे आप कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं, मम्मी की आवाज़ सुनते ही गले में आंसू का गोला आज भी अटक जाता है।"

क्यों हर दिल को छू रहा है यह वीडियो? 

यह क्लिप सिर्फ चंद बच्चों के रोने का वीडियो भर नहीं है, बल्कि यह उन करोड़ों युवाओं के संघर्ष की कहानी है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए छोटी उम्र में ही 'मजबूत' होने की एक्टिंग करने लगते हैं। ऐसे में घर से आने वाली एक छोटी सी फोन कॉल भी उनके लिए किसी संजीवनी बूटी की तरह काम करती है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिलों के बेहद करीब पहुंच गया है और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें